प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। कई लोगों ने पीएम के इस एलान पर खुशी जताई तो कुछ के लिए ये विरोध का डमरू बन गया। विपक्ष के कई नेताओं इसकी तुलना 15 लाख रुपये वाले वादे से कर दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 'आत्मनिर्भर भारत' को 'मेक इन इंडिया' की री-पैकेजिंग करार दे दिया जिसके बाद अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें अपने अंदाज में जवाब दिया।
शशि थरूर से भिड़े अनुपम खेर और राजनीति में लौटने को तैयार दीपिका चिखलिया, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के समय चर्चित धारावाहिक रामायण के पहले दूरदर्शन और अब एक सैटेलाइन चैनल पर प्रसारण के चलते इसके कलाकार फिर सुर्खियों में हैं। धारावाहिक में सीता के चरित्र का अभिनय करने वाली दीपिका चिखलिया मानती हैं कि ऐसा होने से एक बार फिर उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में लौटने का बुलावा मिल रहा है। सिर्फ 26 साल में गुजरात की बड़ौदा लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली दीपिका अब भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और एक बार फिर पार्टी के लिए संगठनात्मक भागीदारी निभाना चाहती हैं।
EXCLUSIVE: आडवाणी की शिष्या रहीं दीपिका ने की मोदी के विकास मॉडल की तारीफ, राजनीति में लौटने को तैयार
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बीते साल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेकर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रिलेशनशिप खुलासा कर दिया था। अब दोनों का एक बेटा भी है। आए दिन ये कपल किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। हाल ही में गैब्रिएला सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसे लेकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ट्रोलर ने उड़ाया अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के होठों का मजाक, करारा जवाब मिलते ही करने लगा तारीफ
इंसान और जानवर का रिश्ता बहुत खूबसूरत है। लेकिन दुख इस बात का है कि कुछ ही लोग इस रिश्ते की अहमियत समझते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच इंसान से ज्यादा जानवर परेशान हैं। न उनके लिए कोई योजना बनती है और न ही किसी को उनका ख्याल आता है। वो तो अपने हक के लिए लड़ भी नहीं सकते। लेकिन जब इस मुश्किल वक्त में कुछ लोग जानवरों के साथ खड़े नजर आते हैं तो लगता है कि अभी मनावता जिंदा है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हमेशा से जानवरों के हक की बात करती आई हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही संदेश दिया है जिसकी इस वक्त में सबसे ज्यादा जरूरत है।
सीधे दिल पर लगेगी अनुष्का शर्मा की ये बात, आप भी भूलकर न करें ये गलती
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का हाल ही में 30 अप्रैल को निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में डूबा नजर आ रहा है। हाल ही में परिवार के द्वारा ऋषि कपूर की तेरहवीं का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पूरी कपूर परिवार साथ नजर आया। खास तौर पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, श्वेता बच्चन को स्पॉट किया गया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके चर्चे लगातार हो रहे हैं।
पिता की तेरहवीं से लौट रहे रणबीर कपूर ने गाड़ी रोक पैपराजी से पूछा हाल, वीडियो हो रहा वायरल

कमेंट
कमेंट X