कांग्रेस नेता शशि थरूर और अभिनेता अनुपम खेर के बीच आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर टकराव हो जाता है। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के माहिर खिलाड़ी हैं इसलिए जवाब देने में कोई पीछे नहीं हटता। हाल ही में शशि थरूर ने एक बार फिर अनुपम खेर के एक पुराने ट्वीट को लेकर उन्हें घेरने की कोशिश की जिसपर अभिनेता ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।
शशि थरूर से भिड़े अनुपम खेर और सुशांत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की मांग, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा एक बार फिर से उठा है। बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने सामने आकर अपनी बात रखी है। कई सितारों और निर्देशकों ने गुटबाजी की बात कही है। सोशल मीडिया के जरिए भाई-भतीजावाद के आरोप भी लगाए गए हैं। ये मुद्दा उस वक्त और गरमाया गया जब जाने-माने सिंगर सोनू निगम ने कहा, "म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अगर गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो यहां से भी कोई बुरी खबर आ सकती है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा कि फिल्मों से बड़ा है म्यूजिक माफिया। म्यूजिक इंडस्ट्री में जो नए बच्चे आए हैं, वो परेशान हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री के दो लोगों के हाथों में ताकत है, जिनकी कंपनी है, जो फैसला करते हैं कि इस सिंगर को लो, दूसरों को नहीं। आप लोग ऐसा मत करो। बददुआ बुरी चीज होती है।"
सोनू निगम को लेकर बंटा बॉलीवुड, भूषण कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था- 'फिल्मों से बड़ा है म्यूजिक माफिया'
भारत में लॉकडाउन खत्म होने के बाद रुके हुए टीवी धारावाहिकों की शूटिंग लगातार एक-एक करके शुरू हो रही हैं। लगभग तीन महीने की बंदी के बाद आज टीवी के तीन और कॉमेडी शोज 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी', 'भाबीजी घर पर है' और 'हप्पू की उलटन पलटन' की शूटिंग शुरू हो गई है। इन तीनों ही धारावाहिकों के सेट पर लोगों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। निर्माताओं के इंतजाम के अलावा कोरोना कैसे संकट से गुजर रहे सभी लोग खुद भी अपनी सुरक्षा का बखूबी ध्यान रख रहे हैं।
कलाकारों के चेहरों पर खिली मुस्कान, इन कॉमेडी धारावाहिकों की शूटिंग फिर से हुई शुरू
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे उनसे जुड़ी यादों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब अख्तर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कहा- 'उनमें आत्मविश्वास नहीं था...'
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का केस पिछली 14 जून से हाई प्रोफाइल बना हुआ है। उनके निधन के बाद से बॉलीवुड में गुटबाजी, खेमेबाजी और वंशवाद जैसे मुद्दों पर हर रोज तमाम चर्चाएं हो रही हैं। उधर सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। हालाकि सुशांत की अंतिम पोस्टमार्टम में आत्महत्या की वजह फांसी लगने के कारण दम घुटना बताया गया है लेकिन लोग अभी भी इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी लिस्ट में अभिनेता शेखर सुमन का भी नाम शामिल है जो लगातार सुशांत की खुदकुशी पर सवाल उठा रहे हैं। अब उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।
सुशांत की खुदकुशी पर शक, सीएम नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग करेंगे शेखर सुमन