फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: अनुपम खेर ने दिखाया श्रीनगर के लाल चौक का नजारा, वीडियो शेयर करते हुए लिखा- देश बदल नहीं रहा...

Sat, 06 Aug 2022 01:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 06 Aug 2022 01:18 PM IST
सार

Anupam Kher: अनुपम खेर ने दिखाया श्रीनगर के लाल चौक का नजारा, वीडियो शेयर करते हुए लिखा- देश बदल रहा नहीं...

विज्ञापन
Anupam kher Shared Video of Srinagar Lal Chowk 3 years of Article 370 Abrogation says desh badal gaya hai
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म हुए तीन साल हो गए हैं। कोई अनुच्छेद 370 हटने के बाद की उपलब्धियों गिना रहा है तो कोई जम्मू-कश्मीर में हुए बदलावों के बारे में बात कर रहा। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रीनगर के लाल चौक का नजारा दिखाने वाले वीडियो को शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि लाल चौक स्थित घंटाघर का ऐतिहासिक महत्व जम्मू कश्मीर के साथ-साथ देश में भी रहा है।

Anupam kher Shared Video of Srinagar Lal Chowk 3 years of Article 370 Abrogation says desh badal gaya hai
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीनगर के लाल चौक पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। बहुत सारे लोग अपनी गाड़ी पर बैठे, हाथ में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। लोगों को भारत माता की जय का नारा लगाते हुए भी सुना जा सकता है। बता दें कि अनुपम खेर ने वीडियो को शेयर कर लोगों को अनुच्छेद 370 के हटने के बाद का नजारा दिखाने की कोशिश की है।

Anupam kher Shared Video of Srinagar Lal Chowk 3 years of Article 370 Abrogation says desh badal gaya hai
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने लिखते हैं, दोस्तों! ये नजारा कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक का है। आज का है!! देश बदल नहीं रहा, देश बदल गया है। जय हो! बता दें कि आज से तीन साल पहले यानी 2019 में 5 August के दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam kher Shared Video of Srinagar Lal Chowk 3 years of Article 370 Abrogation says desh badal gaya hai
जम्मू कश्मीर में बवाल के बाद श्रीनगर लाल चौक पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

क्या है लाल चौक के घंटा घर का ऐतिहासिक महत्व?
घंटाघर का ऐतिहासिक महत्व जम्मू कश्मीर के साथ-साथ देश में भी है। पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस स्थान पर वर्ष 1948 में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। यह जगह जम्मू कश्मीर के मुखिया (सदर-ए-रियासत) शेख मोहम्मद अब्दुल्ला और प्रधान मंत्री जवाहरलाल के समझौते का भी गवाह रहा है। इसके अलावा जब 1989 में कश्मीर में आतंकवाद शुरू हुआ तो इस जगह पर अलग-अलग घटनाएं हुईं। अलगाववादियों के लाल चौक मार्च के आह्वान पर प्रशासन इसे सील कर देता था। 2018 में अमरनाथ भूमि विवाद में बड़ी संख्या में लोग घंटाघर पर एकत्र हो गए थे। उन्हें अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने संबोधित किया था। उस समय यहां पर एक अन्य झंडा फहराया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed