बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह फैंस के बीच अपनी हर नई फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी बातें शेयर करते रहते हैं। आखिरी बार अनुपम फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे और अब अभिनेता अपने करियर की 526वीं फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। इस फिल्म का नाम 'कागज 2' है। इन सबके बीच अनुपम खेर ने अपनी एक और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी 527वीं फिल्म का एलान किया है, जिसके लिए अनुपम खेर ने अपना लुक थोड़ा बदला है। अभिनेता ने अपने न्यू लुक का वीडियो भी शेयर कर दिया है।
Anupam Kher: बाल बाल... नहीं बचे अनुपम खेर, अभिनेता ने वीडियो साझा कर किया इस बात का जिक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मूंछ निकालते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम खेर बोल रहे हैं कि मेरे चेहरे पर मूंछे निकालनी है। बाल तो है नहीं। आज मुझे एक फिल्म की शूटिंग करनी है। यह वो औजार है, जिससे मुझे मूंछे निकालनी है। मैं मूंछे निकालने वाला है। बहुत कम मैंने मूंछे निकाली है। लेकिन काम के लिए कुछ करना पड़ता है।' इतना कहने के बाद अनुपम अपनी मूंछ को निकाल देते हैं।
अपनी मूंछ को निकलाने के बाद अनुपम खेर कहते हैं कि मैं ठीक लग रहा हूं। मेरे चेहरे में कुछ तो बात है दोस्तों। इस वीडियो के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, 'मूंछ निकल गई बड़ी जल्दी। मूंछों को मेरी 527वीं फिल्म के लिए जाना पड़ा। (आगे की डिटेल जल्द ही देंगे) बाल बाल नहीं बचे।' इस वीडियो पर अभिनेता दर्शन कुमार ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू सर।' अभिनेता के इस वीडियो फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अब तक इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
अभिनेता अनुपम खेर ने कुछ ही दिन पहले अपनी आगामी फिल्म 'कागज 2' का एलान किया था। इससे पहले साल 2021 में पंकज त्रिपाठी की फिल्म आई थी 'कागज'। ये फिल्म एक ऐसी सच्चाई पर आधारित है, जिसे लगभग हर कोई जनता तो है बस ध्यान नहीं देना चाहता है। 'कागज 2' इसी फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ पंकज त्रिपाठी, मोनल गज्जर, सतीश और अमर उपाध्याय भी नजर आएंगे।