{"_id":"62230fdf2b12b021dd7436d9","slug":"anupama-fans-angrey-demand-to-boycott-rupali-ganguly-show-on-twitter-know-the-reasion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupama: फैंस ने की 'अनुपमा' को बायकॉट करने की मांग, कहा- इस शो को और बर्दाश्त नहीं कर सकते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupama: फैंस ने की 'अनुपमा' को बायकॉट करने की मांग, कहा- इस शो को और बर्दाश्त नहीं कर सकते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनुपमा शो
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टार प्लस का शो अनुपमा फैंस के सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक है और लगातार टीआरपी में बना हुआ है। शो में रोज कोई न कोई धमाकेदार ड्रामा देखने को मिलता है, तो वहीं अनुपमा के अनुज की तरफ बढ़ते हुए कदम भी दर्शकों को शो के साथ लगातार बांधे हुए हैं। दर्शकों को अनुपमा और अनुज का केमिस्ट्री काफी पसंद आती है, लेकिन अब फैंस अपने पसंदीदा शो को अचानक बायकॉट की मांग करने लगे हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्यों दर्शक कर रहे हैं अनुपमा के बायकॉट की मांग।
2 of 4
अनुपमा शो
- फोटो : twitter
अनुज को है अनुपमा के जवाब का इंतजार-
अगर बात करें इस समय सीरियल अनुपमा की कहानी की तो इस अनुपमा, अनुज कपाड़िया से अपने दिल की बात कह चुकी है, तो वहीं अनुज ने भी अनु को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है और जवाब मिलने के इंतजार में है। अनु भी अपने जन्मदिन के मौके पर सबके सामने अनुज को शादी के लिए हां कहना चाहती है।
3 of 4
अनुपमा शो
- फोटो : twitter
ये है कहानी में ट्विस्ट-
हाल ही में अनुज और पूरे परिवार ने 'अनुपमा' का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, और जैसे ही अनुपमा अनुज के साथ आगे बढ़ने के बारे में बताने ही वाली होती है कि इसी दौरान किंजल की प्रेग्नेंसी की खबर सबके सामने आती है। अब इस पूरे ड्रामे में एक बार फिर से लीला यानी बा और राखी दबे चाहती है कि अनुपमा मिस्टर शाह के घर में रहे और किंजल की देखभाल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Anupamaa
- फोटो : social media
फैंस इसलिए कर रहे हैं बायकॉट की मांग-
फैंस को इंतजार था कि अब शो में उन्हें अनुपमा और अनुज की जिंदगी आगे बढ़ती हुई दिखाई देगी, लेकिन किंजल की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से एक बार फिर से मेकर्स फैमिली ड्रामा को रिपीट कर रहे हैं और यही बात अनुपमा के फैंस को पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि लोग सोशल मीडिया पर अनुपमा शो के बायकॉट की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।