फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्वारंटीन में हैं रुपाली गांगुली, इस खास अंदाज में सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

Tue, 06 Apr 2021 12:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 06 Apr 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Anupamaa Actress Rupali Ganguly Quarantine Birthday Celebration Video with Family
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ गए हैं। हाल ही में टीवी सीरियल अनुपमा की लीड अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। फिलहाल रूपाली ने खुद को होम क्वारंटीन किया हुआ है। इस बीच पांच अप्रैल को उनका 44वां जन्मदिन था। लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से वे अपनी फैमिली से दूर हैं। 

Anupamaa Actress Rupali Ganguly Quarantine Birthday Celebration Video with Family
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में उन्होंने पार्टी तो नहीं की लेकिन उनके परिवार वालों ने तमाम मुश्किलों के बाद भी रुपाली के जन्मदिन खास बना दिया। दरअसल, कोरोना संक्रमित होने की वजह से रुपाली अपने घर में नहीं बल्कि एक दूसरे अपार्टमेंट में अकेले रह रही हैं। घर पर उनका एक बेटा रूद्रांश और पति हैं। ऐसे में परिवार वालों ने रुपाली के घर के बाहर ही केक कट किया। इस दौरान परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद थे। रुपाली के बेटे ने अपनी मां को हैप्पी बर्थ डे विश करते हुए केट कट किया।

Anupamaa Actress Rupali Ganguly Quarantine Birthday Celebration Video with Family
Rupali Ganguly

इस दौरान रुपाली बालकनी में मौजूद थीं। साथ ही इस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है, क्वारंटीन के बाद भी जब आपकी फैमिली कुछ खास करने की सोच ले तो...हम जल्द ही मिलकर सेलिब्रेट करेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa Actress Rupali Ganguly Quarantine Birthday Celebration Video with Family
Rupali Ganguly - फोटो : social media

मालूम हो कि रुपाली ने अपने ताजा हालात के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन को चार दिन हो गए हैं। अब कुछ भी स्मेल नहीं कर पा रही हूं। अनुपमा के शो मेकर राजन शाही ने भी एक इमोशनल पोस्ट के जरिए रुपाली गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी। राजन शाही ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट कर रुपाली को विश करते हुए कामना की है कि वे जल्द ही हेल्दी होकर शो में रिटर्न करें।

विज्ञापन
Anupamaa Actress Rupali Ganguly Quarantine Birthday Celebration Video with Family
अनुपमा - फोटो : twitter

बता दें कि रुपाली गांगुली इन दिनों स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में लीड रोल निभा रही हैं। इस सीरियल में रुपाली ने एक आम भारतीय महिला की किरदार निभाया है जिसके लिए परिवार से बढ़कर कुछ नहीं हैं। इसके साथ ही वह सीरियल में अपनी पहचान तलाशती भी नजर आती हैं। इस टीवी सीरियल में रुपाली गांगुली के किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed