फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराधा पौडवाल सहित 90 के दशक के ये 6 गायक कभी करते थे राज, जानें अब क्या कर रहे?

Mon, 28 Oct 2019 12:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 28 Oct 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
anuradha paudwal and these 90s bollywood popular singers
90s bollywood singers - फोटो : social media

बॉलीवुड के गानों की बात हो और 90 के दशक के गाने ना हों ऐसा कैसे हो सकता है। आज भी जब ये गाने कहीं सुनने को मिलते हैं तो कदम अपनेआप ही थिरकने लगते हैं। 90 के दशक में जो गायक कभी इतने मशहूर थे वो आज के वक्त में गायब से हो गए। नए उभरते गायकों के आगे इनमें से कुछ ने फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी सी बना ली। इन्हीं में से एक गायिका हैं अनुराधा पौडवाल। 27 अक्टूबर को अनुराधा पौडवाल के जन्मदिन पर चलिए जानते हैं 90 के दशके के ऐसे ही गायकों के बारे में।

anuradha paudwal and these 90s bollywood popular singers
Anuradha Paudwal - फोटो : social media

अनुराधा पौडवाल
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब अनुराधा पौडवाल की आवाज का हर कोई दीवाना था। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को अनुराधा की खोज माना जाता था। ऐसा कहा जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे। साल 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म कालीचरन से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

anuradha paudwal and these 90s bollywood popular singers
udit narayan - फोटो : social media

उदित नारायण
90 के दशक की कई हिट फिल्मों को याद करें तो यह मानने में हमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होगी कि उनके हीरो दरअसल उदित नारायण थे। लोगों को मधुर गीत-संगीत के कारण फिल्में पसंद आती थीं। इन फिल्मों की रिपीट वैल्यू थी और दर्शक बार-बार ऐसी फिल्में इनके गीतों की वजह से देखते थे। दिल, आशिकी, फूल और कांटे, बेटा, चमत्कार, जो जीता वो सिकंदर जैसी फिल्में हैं जिनके हिट होने में उदित नारायण के गानों की भूमिका रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anuradha paudwal and these 90s bollywood popular singers
kumar sanu - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार शानू
90 के दशक में फिल्मों में रोमांटिक गानों का मतलब कुमार शानू होते थे। कुमार शानू ने बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके गीतों ने एक अलग जादू बिखेरा था। फिल्मों में चाहे कोई भी हीरो या हीरोइन हो अगर उनका गाना होता था तो समझो फिल्म हिट। उनके गानों को लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं। आशिकी, साजन, सड़क, 1942 ए लव स्टोरी और परदेस जैसी फिल्मों में कुमार शानू ने सुपरहिट गाने दिए।

विज्ञापन
anuradha paudwal and these 90s bollywood popular singers
alka yagnik - फोटो : social media

अलका याग्निक
लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद जिस फीमेल सिंगर के गाने सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए, वो अलका याग्निक हैं। 90 के दशक में हर दूसरी बॉलीवुड फिल्म के गानों में अलका की आवाज सुनाई देती थी। कोई भी फिल्म अलका के गानों के बिना अधूरी लगती थी। अलका याग्निक ने 30 सालों तक बॉलीवुड को अपनी आवाजा से सजाए रखा। उन्हें प्लेबैक सिंगर के तौर पर 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed