फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप मामले में खुद का नाम आने से भड़कीं ऋचा चड्ढा, पायल घोष को भेजा लीगल नोटिस

Tue, 22 Sep 2020 04:38 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 22 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Anurag kashyap case richa chadha legal notice to payal ghosh
अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : Instagram/anuragkashyap10, Instagram/therichachadha, ANI

अनुराग कश्यप इन दिनों यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं। अभिनेत्री पायल घोष ने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनके साथ गलत व्यवहार किया जिससे वो असहज हो गई थीं। उन्होंने दावा किया कि विरोध करने के बाद अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई अभिनेत्रियां उनके साथ सहज हैं। अपना नाम आने के बाद ऋचा चड्ढा ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है और पायल घोष को लीगल नोटिस भेजा है।

Anurag kashyap case richa chadha legal notice to payal ghosh
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋचा चड्ढा ने इससे पहले भी लीगल नोटिस की हार्ड कॉपी भेजी थी लेकिन पायल घोष ने लेने से मना कर दिया था जिसके बाद उन्होंने सॉफ्ट कॉपी भेजी है। ऋचा ने सोशल मीडिया पर बताया कि 'मिस घोष को लीगल नोटिस भेज दिया है। बीती शाम को उसके घर पर पत्रकारों का जमावड़ा लगा था जहां वो इंटरव्यू दे रही थीं लेकिन वकील के द्वारा भेजे गए व्यक्ति को गेट पर रोक दिया गया। इस वजह से सॉफ्ट कॉपी भेज दी गई है। समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Update : Legal notice has been delivered to Ms Ghosh. Last evening, even as the Press was allowed to go upstairs and continue interviewing her, the lawyer’s person was stopped at the gate. (See the next pic to check). So now, a soft copy and a courier has been delivered to her. Thank you for all your support.

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

Anurag kashyap case richa chadha legal notice to payal ghosh
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने लीगल नोटिस में ऋचा ने लिखा कि 'मैं हर महिला के लिए न्याय चाहती हूं। लेकिन किसी भी महिला द्वारा उसकी आजादी का दुरुपयोग दूसरी महिलाओं के खिलाफ निराधार, बिना किसी वजूद के, झूठे और आधारहीन आरोप लगाने के लिए नहीं किया जा सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag kashyap case richa chadha legal notice to payal ghosh
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

पायल घोष की एफआईआर नहीं हुई दर्ज
पायल घोष सोमवार को अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए मुंबई के ओशिवारा थाने भी पहुंची थीं लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एफआईआर दर्ज न होने पर अभिनेत्री के वकील नितिन सतपूते ने कहा, 'थाने में बयान दर्ज करने के लिए कोई महिला अधिकारी नहीं थी। पुलिस स्टेशन का क्षेत्राधिकार भी तय नहीं हो पा रहा था क्योंकि घटना वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई थी।'

विज्ञापन
Anurag kashyap case richa chadha legal notice to payal ghosh
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

पायल के आरोप पर अनुराग ने क्या कहा
पायल के यौन शोषण के आरोप पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed