सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार पर अनुराग ने साधा निशाना, हो गए ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 25 Dec 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap get troll after share Bloomberg Billionaires Index report of Mukesh Ambani
Anurag Kashyap, Mukesh Ambani - फोटो : amar ujala

मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखते हैं, लेकिन इस बार वह एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देने की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें कमेंट के जरिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Trending Videos
Anurag Kashyap get troll after share Bloomberg Billionaires Index report of Mukesh Ambani
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल अनुराग कश्यप ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स से जुड़ी एक रिपोर्ट को कमेंट विद रिट्वीट किया। इस रिपोर्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल कितना इजाफा हुआ है इसका विवरण दिया गया था। इस रिपोर्ट को रीट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, "देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है"। अनुराग कश्यप को ये ट्वीट करने भारी पड़ी गया है। उसके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए। 
 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap get troll after share Bloomberg Billionaires Index report of Mukesh Ambani
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

Abhijeet Shah नाम के यूजर ने अनुराग कश्यप को ट्रोल करते हुए कमेंट में लिखा, 'लगता है पार्टी में नहीं बुलाया मुकेश अंबानी ने।' Uday Chandra ने लिखा, 'क्यों? आपको गर्व है? अंबानी आपके कौन लगते हैं'?Arjun Shah ने अनुराग कश्यप के ट्वीट पर कमेंट में लिखा, 'अंबानी ने अपने बेटे की शादी में इसे लात मार कर भगाया था, इसीलिए गुस्सा हैं।' LolmLol ने लिखा, 'तुम्हारे जैसे तो उनके घर के बाहर भीख मांगते हैं।' 

Anurag Kashyap get troll after share Bloomberg Billionaires Index report of Mukesh Ambani
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अनुराग कश्यप के ट्वीट पर कई भद्दे कमेंट भी किए हैं। गौरतलब है अनुराग कश्यप सामजिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। अक्सर उनके निशाने पर राजनेता होते हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने ट्विटर छोड़ने का एलान कर दिया था। हाल ही में CAA और NRC पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की। 


विज्ञापन
Anurag Kashyap get troll after share Bloomberg Billionaires Index report of Mukesh Ambani
anurag kashyap - फोटो : file photo

बीते दिनों अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स कम होने की शिकायत की थी। अनुराग के ट्विटर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं। इसे लेकर अनुराग ने भी ट्विटर अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'और ट्विटर ने मेरे फॉलोअर्स को काफी कम कर दिया है।' अनुराग के इस ट्वीट के बाद लगातार उनके प्रशंसक कमेंट किए। यहां तक कि कुछ फॉलोअर्स ने अनुराग को बताया कि वो उन्हें फॉलो करते थे लेकिन उनके अकाउंट से उन्हें खुद-ब-खुद अनफॉलो कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed