सब्सक्राइब करें

सारा अली खान ने चिढ़ाई भाई को जीभ, शर्टलेस अवतार में नजर आए इब्राहिम, देखें वायरल तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 25 Dec 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
christmas photoshoot of sara ali khan ibrahim ali khan is viral on instagram
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान फिल्मों के अलावा भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर सारा का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में सारा अपने भाई इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं।

Trending Videos
christmas photoshoot of sara ali khan ibrahim ali khan is viral on instagram
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों भाई-बहन के बीच केमिस्ट्री देखते ही बनती है। ऐसे में अब दोनों के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
christmas photoshoot of sara ali khan ibrahim ali khan is viral on instagram
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर भाई इब्राहिम के साथ आठ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। किसी फोटो में दोनों बेहतरीन पोज दे रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में सारा भाई को जीभ चिढ़ाती नजर आ रही हैं। इसके साथा ही दो तस्वीरों में सारा शर्टलेस भाई को देखकर भी हैरान परेशान वाले मजेदार एक्सप्रेशन्स दे रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Red nose reindeer 🦌 White snowflake ❄️ Virgin eggnog 🥚 Christmas cake 🎂 Get the party started 🎈 It’s Christmas Eve for heavens sake 🎄

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

christmas photoshoot of sara ali khan ibrahim ali khan is viral on instagram
sara ali khan - फोटो : insatgram

बात सारा अली खान के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने फिल्म केदारनाथ के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। वहीं इसके बाद सारा रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आईं थीं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।

विज्ञापन
christmas photoshoot of sara ali khan ibrahim ali khan is viral on instagram
SARA ALI KHAN - फोटो : SARA ALI KHAN

गौरतलब है कि सारा अली खान जल्दी ही कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही वरुण धवन के साथ सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 भी कतार में है। फिल्म का शूट जारी है और शूटिंग सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। फिल्मों और सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ ही सारा फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

पढ़ें: 2020 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं फातिमा, इन तीन फिल्मों से देंगी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed