{"_id":"5d4f1d7c8ebc3e6cde238ce7","slug":"anurag-kashyap-quits-twitter-citing-threats-to-his-parents-and-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुराग कश्यप ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट, आखिरी ट्वीट में लिखा- मैं बिल्कुल नहीं बोलूंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराग कश्यप ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट, आखिरी ट्वीट में लिखा- मैं बिल्कुल नहीं बोलूंगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने ट्विटर छोड़ दिया है। अनुराग ने शनिवार रात करीब 9 बजे दो ट्वीट किए और उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया।
2 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप ने कहा था कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा- 'जब आपके माता-पिता को फोन आने लगे। आपकी बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिल रही है क्योंकि आप जानते हैं कि कोई भी इस बारे में बात नहीं करना चाहता है। ठग राज कर रहे हैं और ठगना जिंदगी जीने का नया तरीका है।'
3 of 5
Anurag Kashyap
- फोटो : Social Media
अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में ट्विटर छोड़ने की वजह बताई। अनुराग ने लिखा- 'आप सभी की खुशी और सफलता की कामना करता हूं। ट्विटर छोड़ने के बाद यह मेरा आखिरी ट्वीट होगा। जब मुझे डर के बिना अपने मन की बात कहने की अनुमति नहीं होगी, तो मैं बिल्कुल नहीं बोलूंगा। अलविदा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anurag kashyap
- फोटो : social media
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था। अनुराग ने लिखा- ‘एक आदमी को लगता है कि वो जानता है कि 120 करोड़ लोगों के लिए क्या सही है और इसे लागू करने के लिए उसके पास पावर भी है।’
विज्ञापन
5 of 5
Anurag Kashyap
बता दें कश्यप उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने 23 जुलाई को भीड़ द्वारा हिंसा करने और लोगों को पीट पीट कर हत्या करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उसे जारी किया था। पत्र में कहा गया है कि ‘जय श्री राम' ‘भड़काऊ युद्धोन्माद' हो गया है और इससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।