फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: 'वंगा ने साढ़े तीन घंटे की एडल्ट फिल्म रिलीज करने का साहस दिखाया', अनुराग ने की एनिमल की तारीफ

Sat, 22 Jun 2024 12:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 22 Jun 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap said that Sandeep Reddy Vanga had the courage to release a three and a half hour adult film
अनुराग कश्यप, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में स्वतंत्र आवाजों का भी समर्थन किया है। निर्देशक अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘बैड कॉप’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं। अब हाल ही में, निर्देशक ने अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपने कई फॉलोअर्स को चौंका दिया जब उन्होंने 'एनिमल' डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा के साथ एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में वांगा को "गलत समझा गया" लिखा। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

Anurag Kashyap said that Sandeep Reddy Vanga had the courage to release a three and a half hour adult film
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब, हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग ने वह संदीप को पसंद करते थे और कुछ साल पहले तक उन्हें ऐसा लगता था कि वह भी उन्हीं की तरह एक ही नाव में सवार थे। अनुराग ने कहा कि वांगा की तरह ही उन्हें भी 'पांच' और 'देव डी' जैसी फिल्में बनाने के लिए कैंसल किया गया था। उन्होंने कहा, "मैं ऐसी जगह से आया हूं जहां मुझे कई बार कैंसल किया गया है। मुझे देव डी, पांच, ब्लैक फ्राइडे, गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए कैंसल किया गया था।

Anurag Kashyap said that Sandeep Reddy Vanga had the courage to release a three and a half hour adult film
अनुराग कश्यप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

अनुराग ने कहा, 'लोगों के लिए किसी को कैंसल करना बहुत आसान है, लेकिन अगर आपको किसी से कोई समस्या है, तो उस पर हमला करने के बजाय उससे बात करें। आरोप लगाने के बजाय, सवाल पूछें। इसलिए मैं उनसे मिला और (सोशल मीडिया) पोस्ट शेयर की। वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap said that Sandeep Reddy Vanga had the courage to release a three and a half hour adult film
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुराग ने कहा कि कुछ चीजें थीं, जो उन्हें एनिमल के बारे में पसंद आईं और उन्होंने साझा किया, ''एनिमल में एक्शन बहुत वास्तविक था। रणबीर कपूर बहुत अच्छे थे, संगीत बढ़िया था, कुछ विवरण बहुत अच्छे थे।'' लेकिन अनुराग ने स्वीकार किया कि फिल्म का दूसरा भाग उतना सही नहीं था। उन्होंने कहा ''एनिमल के बारे में मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद आया वह यह था कि एक फिल्म निर्माता ने आगे बढ़कर 3 घंटे और 25 मिनट की एक एडल्ट फिल्म बनाई। उन्होंने संघर्ष किया और इसे सिनेमाघरों में रिलीज कराया।"

विज्ञापन
Anurag Kashyap said that Sandeep Reddy Vanga had the courage to release a three and a half hour adult film
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा, "मेरी समस्या यह है कि लोगों को बात करनी चाहिए। इसके बाद अनुराग ने बताया कि कैसे उनकी बेटी आलिया ने उन्हें एनिमल का समर्थन करने पर घर बुलाया और यहां तक कि उनके दोस्तों ने भी घर आकर उनसे सवाल किए।"

Anupam Kher: अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed