फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप की बढ़ीं मुश्किलें, यौन शोषण के मामले में पुलिस के सामने होंगे पेश

Thu, 01 Oct 2020 02:09 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 01 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap Summoned For Questioning To Versova Police Station In Harassment Case By Payal Ghosh
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई

निर्देशक अनुराग कश्यप पर कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पायल चाहती थीं कि जल्द से जल्द अनुराग की गिरफ्तारी भी हो जाए। जिसके चलते उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। जिसके बाद अब अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अब अनुराग कश्यप को इस मामले में मुंबई पुलिस ने तलब किया है।

Anurag Kashyap Summoned For Questioning To Versova Police Station In Harassment Case By Payal Ghosh
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

एक अधिकारी ने बताया कि अनुराग को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। अनुराग को 11 बजे पुलिस के सामने उपस्थित होना पड़ेगा।  22 सितंबर को अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि अनुराग ने सात साल पहले 2013 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत दर्ज होने के बाद भी अनुराग के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अभिनेत्री ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।

Anurag Kashyap Summoned For Questioning To Versova Police Station In Harassment Case By Payal Ghosh
महाराष्ट्र के राज्यपाल संग पायल घोष और अनुराग कश्यपऊ - फोटो : Twitter

इसके बाद मंगलवार को उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। उन्होंने राज्यपाल से अनुराग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद थे। वहीं अब पायल की शिकायत पर अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Summoned For Questioning To Versova Police Station In Harassment Case By Payal Ghosh
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने कहा था कि 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैंने बात की।'

विज्ञापन
Anurag Kashyap Summoned For Questioning To Versova Police Station In Harassment Case By Payal Ghosh
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

पायल के आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा था, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

पढ़ें: बॉलीवुड की पहली 'आइटम गर्ल' थीं कुक्कू मोरे, 50 के दशक के बाद आ गया है इंडस्ट्री में काफी बदलाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed