बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग्स का लंबे वक्त से बोलबाला रहा है। आज के वक्त में जहां मुख्य अभिनेत्रियां ही किसी न किसी फिल्म में आइटम नंबर्स कर लेती हैं तो वहीं पहले ऐसा नहीं होता है। ऐसे में सबसे पहले आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री की पहली आइटम गर्ल के बारे में। फिल्म इंडस्ट्री में पहली आइटम गर्ल के रूप में उभरी डांसर कुक्कू मोरे थीं। कुक्कू मोरे 40-50 के दशक की फिल्मों पर राज किया करती थीं। उस जमाने में ऐसी कोई फिल्म नहीं हुआ करती थी जिसमें कुक्कू का डांस नंबर ना रखा गया हो। कुक्कू मोरे एंग्लो इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती थीं। 1928 में पैदा हुईं कुक्कू अपने समय की बेहतरीन डांसर थीं। उनका सपना भी था फिल्म इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट डांसर बनने का। कुक्कू ने अपना वो सपना पूरा भी किया। हालांकि इस सपने को पूरा करने के बाद भी उनके जीवन के अंतिम दिन काफी दर्दनाक बीते। कुक्कू मोरे का निधन 30 सितंबर 1981 में 52 साल की उम्र में ही हो गया था।
बॉलीवुड की पहली 'आइटम गर्ल' थीं कुक्कू मोरे, 50 के दशक के बाद आया इंडस्ट्री में काफी बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के समय में जहां बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां भी फिल्मों में आइटम नंबर करती हैं। तो वहीं इसी के साथ अच्छी खासी मोटी रकम भी वसूल करती हैं। हालांकि इस मामले में वो दौर भी कम नहीं था। बात यदि यहां हम कुक्कू की करें तो वो एक फिल्म में एक डांस के 6000 रुपये लिया करती थीं। जो आज के समय के करोड़ों रुपये के बराबर कहा जा सकता है। उस दौर में फिल्मों में डांस नंबर्स के लिए अलग से डांसर्स को चुना जाता था। जिनमें से एक कुक्कू भी थीं। कुक्कू अपने जमाने की बेहतरीन डांसर होने के साथ साथ पारखी नजर भी रखती थीं।
वो ऐसे! कि फिल्म इंडस्ट्री को हेलन जैसी डांसर देने वाली कुक्कू ही हैं। दरअसल कुक्कू, हेलन के परिवार की बेहद करीबी थीं। इसी के साथ वो हेलन को काफी पसंद भी करती थीं क्योंकि हेलन भी कुक्कू की तरह ही बेहतरीन डांसर थीं। तब हेलन से कुक्कू ने ही कहा था कि वो भी बॉलीवुड में डांसर के तौर पर अपनी शुरुआत करें। वो बेहतरीन कर सकती हैं और ऐसा हुआ भी। हेलन भी बाद में इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर बनीं।
फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी आइटम गर्ल्स आईं। हेलन 1960-70 और 80 के दशक तक चर्चित रहीं इसके बाद उनकी जगह ली बिंदू और अरुणा ईरानी जैसा कलाकारों ने ली। इसके बाद आया 90 का दशक। यहां से बॉलीवुड अभिनेत्रियां ही फिल्मों में आइटम नंबर्स करने लगी थीं। हालांकि इससे पहले भी अभिनेत्रियों ने फिल्मों में परफॉर्म किया है। लेकिन जब फिल्म 'तेजाब' में माधुरी ने 'एक दो तीन' गाने पर आइटम नंबर किया बस यहीं से बदलाव की लकीर खिंच गई।
हालांकि इसके बाद भी बॉलीवुड में कई आइटम गर्ल्स आईं जैसे, मलाइका अरोड़ा, राखी सावंत, याना गुप्ता। साल 2000 के बाद एक और बदलाव हुआ। इसके बाद फिल्मों में विदेशी डांसर्स को आइटम नंबर परफॉर्म करने के लिए बुलाया जाने लगा। आज के जमाने में इस चलने में काफी बदलाव आ गया है। अब बड़ी-बडी अभिनेत्रियां जैसे दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान खुद फिल्मों में आइटम नंबर पहर परफॉर्म करती हैं। साथ इसके लिए करोड़ों की फीस भी लेती हैं।
पढ़ें: मशहूर कार्टूनिस्ट केसी शिव शंकर का निधन, 'विक्रम बेताल' को चित्रित कर हुए थे मशहूर