फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के साथ दुबई गए शाहरुख का नाम भी ड्रग्स मामले में उछला, पुख्ता सबूत न होने से एनसीबी अभी बैकफुट पर

Wed, 30 Sep 2020 11:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 30 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
NCB Officer Claims That Shahrukh Khan Is Also Involved in Bollywood Drug Gang
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : Twitter

दुबई में आईपीएल का आनंद ले रहे फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का नाम कथित रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी और उपभोग वाले मामले में सामने आने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के लोग फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन, एनसीबी की अंदरखाने खबर रखने वाले बता रहे हैं कि ये मामला भी वैसा ही है, जैसा दीपिका पादुकोण की कथित चैट वाला था। दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान के कथित रूप से ड्रग्स मामले में शामिल होने की खबर भी वहीं से फैली है, जहां से दीपिका पादुकोण की कथित व्हॉट्सएप चैट्स लीक हुई थीं।

NCB Officer Claims That Shahrukh Khan Is Also Involved in Bollywood Drug Gang
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram: @deepikapadukone

हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण की इमेज पर एनसीबी की पूछताछ से बड़ा दाग लग चुका है। एक न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित जिस कथित बातचीत में एनसीबी का कथित अधिकारी अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान का धड़ल्ले से नाम ले रहा है, उसी बातचीत में वह दीपिका के खिलाफ कोई सबूत न होने की बात भी कर रहा है। एनसीबी के पास दीपिका के खिलाफ बुधवार तक कोई सबूत न होने की खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही प्रकाशित की थी। मुंबई में पिछले तीन चार दिन से चर्चा चल रही थी कि ड्रग्स मामले में अपनी भद पिटती देख एनसीबी जल्द ही किसी बड़े अभिनेता पर हाथ डाल सकती है।

NCB Officer Claims That Shahrukh Khan Is Also Involved in Bollywood Drug Gang
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

कानूनी जानकार बताते हैं कि अदालती फैसलों के मुताबिक किसी अभियुक्त के किसी भी दूसरे शख्स का नाम ले देने भर से उसके खिलाफ केस नहीं बन सकता। इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद भी संबंधित एजेंसी को अदालत में इस बात का सबूत देना होता है कि संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी का उनके पास ठोस आधार है। शौविक चक्रवर्ती के लिखित बयान के आधार पर रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन, क्षितिज प्रसाद के लिखित बयान के आधार पर करण जौहर को घेरने का एनसीबी का कथित प्लान फेल हो चुका है। क्षितिज प्रसाद ने ये पूरा मामला अपनी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उजागर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB Officer Claims That Shahrukh Khan Is Also Involved in Bollywood Drug Gang
अर्जुन रामपाल - फोटो : Instagram

ड्रग्स चैट मामले में अर्जुन रामपाल, डीनो मोरिया, रणबीर कपूर और शाहरुख खान का नाम एक कथित एनसीबी अधिकारी के हवाले से एक न्यूज पोर्टल ने उछाला है। सूत्र बताते हैं कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का कार्यभार संभाल रहे सीबीआई के पूर्व अधिकारी राकेश अस्थाना के सामने भी इन चारों नामों का जिक्र आ चुका है। लेकिन, इस बार मुंबई के अफसरों को फूंक फूंक कर कदम रखने को कहा गया है। दीपिका, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाने को लेकर एनसीबी की जांच का असर उल्टा ही हुआ है। मुंबई में कोई भी फिल्म से जुड़ा शख्स अब सुशांत सिंह राजपूत से सहानुभूति दिखाता नहीं मिलता। उनकी छवि एनसीबी की जांच ने एक ऐसे नशेबाज अभिनेता की बना दी है जो अपनी हीरोइनों को निर्जन स्थान पर बने फार्म हाउस पर लेकर जाता था।

विज्ञापन
NCB Officer Claims That Shahrukh Khan Is Also Involved in Bollywood Drug Gang
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस पूरे मामले में अब तक किसी कलाकार ने पलटकर एनसीबी या उन मीडिया संस्थानों पर केस नहीं किया है जिन्होंने बिना किसी सबूत के कुछ नाम हवा में उछाले। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि शाहरुख खान की टीम इस बारे में कुछ ठोस करने पर विचार कर रही है। शाहरुख बुधवार को हुए आईपीएल मैच के दौरान अपने बड़े बेटे के साथ दुबई में देखे गए। उनके बाल भी काफी लंबे हो चुके हैं। मास्क और चश्मा लगाए शाहरुख वहां शांतचित्त नजर आए। लेकिन, इस बारे में शाहरुख की कानूनी टीम सक्रिय हो चुकी है। और, वह इस मामले में उनका नाम घसीटने वाले संस्थानों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का मन बना रही है। इस बीच शाहरुख के घर मन्नत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पढ़ें: पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घर को याद कर दिलीप कुमार ने फैंस से की ये खास गुजारिश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed