जाते-जाते ये साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जिंदगी में तमाम खुशियां भर गया है। शादी के लिए विराट-अनुष्का सहित पूरा परिवार इटली पहुंच चुका है। लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है उसे सुनकर विरुष्का के फैंस के चेहरे खिल जाएंगे।
PHOTOS: बिन बताए विराट-अनुष्का ने कर ली शादी, यहां जानें कब-क्या हुआ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों के मुताबिक, विराट और अनुष्का ने शनिवार को ही शादी कर ली है। जी हां, एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया पर इस खबर को ट्वीट कर जानकारी दी है। हालांकि अनुष्का या विराट की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।
पढ़ें- पीरियड्स पर सोनम कपूर की तीखी बात, कहा- 'बचपन में दादी ऐसा बोलती थीं'
.@imVkohli and .@AnushkaSharma are married. Official announcement anytime! Boom.. #ViratWedsAnushka
— Abhishek (@Abhi_ggmu) December 9, 2017
बता दें कि इस शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जो तेजी से वायरल हो रही हैं। खबर थी कि शादी मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में होगी। शादी में शाहरुख, आमिर समेत कई सेलेब्रिटीज को भी इनवाइट किया गया था।
पढ़ें- B'Day Spl: दिलीप कुमार की हरकत से परेशान होकर सेट से भागी थी ये हीरोइन, उम्र भर रहा पछतावा
जबरदस्त सिक्योरिटी के साथ मेहमानों की एंट्री की तैयारी की गई थी। सुनने में ये भी आ रहा है कि शादी पंजाबी स्टाइल में होगी। दिन में शादी और रात में पार्टी का इंतजाम होगा। वेन्यू की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें प्राफेशनल भांगड़ा डांसर्स नजर आए हैं।