विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का दूसरा और आखिरी रिसेप्शन मुंबई में मनाया गया। देश के सबसे ऊंचे होटल सेंट रिजिस में ये शानदार जश्न हुआ। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, रेखा, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा और नीता अंबानी जैसे बड़े सितारे रिसेप्शन में पहुंचे थे।
VIDEO: पिछली बार मुंह में नोट दबाकर नाची थीं अनुष्का, इस बार किया कुछ ऐसा देखकर चौंक गए विराट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
[VIDEO]: #Virushka Dancing At Their Grand Wedding Reception! 😍 #VirushkaReception pic.twitter.com/HZ4c0bVx4q
— Virat Kohli Fan Club (@TeamVirat) December 27, 2017
विरुष्का के दिल्ली में हुए रिसेप्शन में अनुष्का ने मुंह में नोट दबाकर नाचा था। इस बार उनका अंदाज अलग था। मुंबइ्र रिसेप्शन में अनुष्का ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इसी लहंगे में इस बार भी जमकर नाचीं।
Video 🎥 Bhangra Time!!! 🙌 @imVkohli @AnushkaSharma @harbhajan_singh #VirushkaReception ❤️ pic.twitter.com/S80l0wcsYb
अनुष्का ने पार्टी में जमकर हिप हॉप किया। विराट भी उनके साथ खूब नाचे। नाचते-नाचते अपना कोट तक उतार दिया था। इस बार अनुष्का का अंदाज कुछ अलग था। लहंगे में ही अनुष्का ने शाहरुख और विराट के साथ खूब भांगड़ा किया।
वहीं जब बिग बी अनुष्का और विराट के पास पहुंचे तो उन्होंने झुककर विरुष्का को नमस्कार किया। इसके बाद अनुष्का को एक दम जमीन पर बैठकर बिग बी से नमस्ते करने लगी। ये नजारा देख सभी हंसने लगे।