सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए तोहफा है। इस मौके पर एक जबरदस्त घोषणा की गई है। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' के लिए अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने हाथ मिलाया है।
बर्थडे पर सलमान के फैंस को तोहफा, 'टाइगर' के बाद अब ये फिल्म मचाएगी धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म की सबसे खास बात है कि सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर तीसरी बार साथ आएंगे। इससे पहले दोनों ने मिलकर 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी ब्लॉकबस्टर दी हैं। यह फिल्म 2019 के ईद पर रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी कि निर्माता भूषण कुमार और अतुल अग्निहोत्री फिल्म 'भारत' को प्रोड्यूस करेंगे।
On Salman Khan’s birthday today, here’s a BIG announcement... Bhushan Kumar and Atul Agnihotri join hands to produce their new film #Bharat... Stars Salman Khan... Ali Abbas Zafar [#Sultan, #TigerZindaHai] directs... Eid 2019 release... #HappyBirthdaySalmanKhan
फिलहाल सलमान के अपोजिट किसी हीरोइन का नाम तय नहीं है लेकिन जिस तरह से दर्शक सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी पसंद कर रहे हैं माना जा रहा है इस फिल्म के लिए भी कैटरीना को अप्रोच किया जाएगा। 'भारत' की शूटिंग अप्रैल 2018 से शुरु कर दी जाएगी।
What an announcement on the birthday of #SalmanKhan and success of #TigerZindaHai !#BhushanKumar @Tseries join hands with #AtulAgnihotri for #Bharat to be directed by @aliabbaszafar #HappyBirthdaySalmanKhan pic.twitter.com/2FDSiRa77g
बता दें कि यह 2014 में आई कोरियन फिल्म 'Ode To My Father' की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म में एक आदमी की कहानी है जिसके जरीए 1947 से लेकर 2002 तक का भारत दिखाया जाएगा। प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने कहा, 'यह एक देश के साथ-साथ एक इंसान के सफर की कहानी है। मैंने फिल्म के राइट्स भी खरीद ली है।' अतुल अग्निहोत्री ने कहा, 'मैं सलमान खान को ही फिल्म के किरदार में फिट देख सकता हूं। सलमान के साथ फिल्म बनाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है क्योंकि लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ जाती है।'
अतुल अग्निहोत्री ने बताया कि, फिल्म की शूटिंग अबु धाबी, स्पेन, दिल्ली और पंजाब में की जाएगी। फिल्म की शूटिंग 2018 अप्रैल से शुरु हो जाएगी। अगले तीन महीनों में फिल्म की कास्टिंग पूरी हो जाएगी।