बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भलाई के काम में भी पीछे नहीं रहती हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फाउंडेशन नाम से एनजीओ चलाती हैं, जिसके जरिए वह लाखों लोगों की मदद करती हैं। वहीं, इस मामले में दिग्गज क्रिकेटर और उनके पति विराट कोहली भी पीछे नहीं हैं। क्रिकेटर विराट कोहली फाउंडेशन नाम से एनजीओ चलाते हैं, लेकिन अब खबर सामने आई है कि दोनों ने अपने-अपने एनजीओ को मर्ज करने का फैसला लिया है।
Anushka -Virat: मानवता के लिए विराट और अनुष्का ने बढ़ाया कदम, एनजीओ मर्ज कर साथ मिलकर करेंगे भलाई का काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, विराट और अनुष्का अलग-अलग एनजीओ चलाते थे और अब दोनों ने हाल ही में एक अधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि कपल अपने-अपने एनजीओ को मर्ज करने की घोषणा की है कि उनके नए एनजीओ का नाम सेवा होगा। एक ज्वाइंट बयान जारी कर कपल ने कहा कि उनका एनजीओ लोगों की सहायता करेगा।
उन्होंने लिखा है, 'कालीन गिबरान के शब्दों के मुताबिक, सच में जीवन दूसरे को जीवन को देता है, जब आप दाता बनते हैं। हम इसके साक्षी हैं।' इस भावना के साथ हमने साथ काम करने का निर्णय लिया है। हम अपने एनजीओ सेवा के माध्यम से कई लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।' इसके साथ ही दोनों ने आगे लिखा है, 'सेवा का काम किसी भी एक वजह पर आधारित नहीं होगा। यह लोगों की सामाजिक उन्नति के लिए काम करेगा। इसमें मानवता को भी ध्यान में रखा जाएगा जो कि आज के समय की आवश्यकता है।'
एनजीओ के माध्यम से विराट क्रिकेट और स्पोर्ट्स में स्कॉलरशिप देते हैं। इसके अलावा वह कई एथलीट को स्पोंसर भी करते हैं। वहीं, अनुष्का एनिमल वेलफेयर से जुड़कर काम करती हैं। अब दोनों 'सेवा' के जरिए ऐसे क्षेत्र में काम करेंगे,जिससे लोगों की भलाई की हो सके।
अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली है। फिल्मों में दमदार एक्टिंग से अनुष्का लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं, विराट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच बिजी हैं।
यह भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: बच्चों से मिलना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पत्नी आलिया से हो सकता है समझौता!