फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट- अनुष्का के डॉगी ने दुनिया को कहा अलविदा, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट

Wed, 06 May 2020 10:29 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 06 May 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli mourned the death of their pet dog Bruno posted pictures on instagram
डॉगी ब्रूनो के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सितारों का जानवरों के साथ प्रेम काफी पुराना है। ऐसे कई सेलेब्स जिन्होंने कोई न कोई जानवर पाल कर रखा है और सोशल मीडिया पर भी उसके साथ तस्वीरें साझा करते हैं। ऐसे ही पिछले 11 साल से विराट कोहली ने एक डॉगी को पाला हुआ था जिसका नाम ब्रूनो था, हालांकि ब्रूनो ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Anushka Sharma and Virat Kohli mourned the death of their pet dog Bruno posted pictures on instagram
anushka virat - फोटो : social media

दरअसल पहले जहां ब्रूनो सिर्फ विराट कोहली के साथ ही रहता था तो शादी के बाद अनुष्का शर्मा भी ब्रूनो के  साथ अक्सर मस्ती करती हुई दिखाई देती हैं। अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर ब्रूनो के साथ कई बार तस्वीरें साझा की हैं। ऐसे में अब जब ब्रूनो की मौत हो गई तो दोनों (विराट- अनुष्का) ही उदास हैं।

Anushka Sharma and Virat Kohli mourned the death of their pet dog Bruno posted pictures on instagram
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ब्रूनो की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा है, 'रेस्ट इन पीस ब्रूनो। तुम 11 साल हमारे साथ रहे, लेकिन तुम्हारे साथ हमारा जिंदगीभर का कनेक्शन है। आज तुम एक बेहतर जगह पर चले गए हो। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

View this post on Instagram

Rest in peace my Bruno. Graced our lives with love for 11 years but made a connection of a lifetime. Gone to a better place today. God bless his soul with peace 🙏❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli mourned the death of their pet dog Bruno posted pictures on instagram
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

विराट कोहली के साथ ही अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ विराट और ब्रूनो नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ ही कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, 'ब्रूनो.. रेस्ट इन पीस।' इसके साथ ही अनुष्का ने कैप्शन में दिल के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

View this post on Instagram

♥️ Bruno ♥️ RIP ♥️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli mourned the death of their pet dog Bruno posted pictures on instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। न सिर्फ दोनों कोरोना के खिलाफ जारी जंग में आर्थिक मदद के साथ आगे आए बल्कि अपने फैंस के लिए भी कुछ न कुछ मनोरंजन कर रहे हैं। विराट कोहली को दिया अनुष्का शर्मा का हेयरकट हो या फिर अनुष्का की विराट के लिए चीयरिंग, सोशल मीडिया पर दोनों के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed