फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka-Virat: 8 एकड़ के फार्महाउस के मालिक बने अनुष्का और विराट, जमीन की कीमत सुन रह जाएंगे दंग

Fri, 02 Sep 2022 11:16 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 02 Sep 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli purchased 8 acres of land in alibaug mumbai know the price
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Anushka Sharma/Instagram

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में एक माने जाते हैं। उनको सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता है। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से अनुष्का और विराट चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और विराट ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के अलीबाग में 8 एकड़ की जमीन खरीदी है। 

anushka sharma and virat kohli purchased 8 acres of land in alibaug mumbai know the price
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलीबाग के एक गांव जीराड के पास 8 एकड़ में फैली जमीन पर घर बनाया जाएगा। इस फार्महाउस की कीमत की बात करें तो यह 19 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपये की है। इसके लिए दोनों ने सरकारी खजाने में 1 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि जमा करा दी है। दोनों छह महीने पहले इस जमीन को देखने भी गए थे। लेकिन समय की कमी के चलते 30 अगस्त को इस जमीन का सौदा पक्का हो सका।

anushka sharma and virat kohli purchased 8 acres of land in alibaug mumbai know the price
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter@imVkohli

विराट कोहली एशिया कप के चलते इस समय दुबई में हैं। ऐसे में उनके छोटे भाई विकास कोहली ने जमीन से जुड़ी जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने ही 1 करोड़ 15 लाख रुपये से ही जमीन की रजिस्ट्री करवाई है। ये डील समीरा हैबिटेट्स नाम की एक जानी-मानी रियल स्टेट कंपनी के जरिए की गई है। इससे पहले क्रिकेट इंडस्ट्री के दिग्गज रवि शास्त्री और रोहित शर्मा भी इसी इलाके में फार्महाउस खरीद चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli purchased 8 acres of land in alibaug mumbai know the price
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में विराट कोहली ने दिवंगत गायक किशोर कुमार के जुहू वाले बंगले का एक हिस्सा किराए पर लिया है। इस जगह को हाई ग्रेड रेस्टोरेंट में तब्दील किया जाएगा। यहां तेजी स काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक विराट कोहली का ये रेस्टोरेंट लगभग बनकर तैयार हो चुका है और अगले महीने से इसकी शुरुआत भी हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed