फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bipasha Basu: बेबी बंप फ्लॉन्ट करने पर ट्रोल हुईं बिपाशा ने दिया करारा जवाब, कहा- क्यों न करूं...

Fri, 02 Sep 2022 10:10 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 02 Sep 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
bipasha basu gave a reply to the trolls for flaunting baby bump
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : social media

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का खबरें सुनाकर फैंस को खुश कर दिया था। अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें भी साझा की थीं। इस दौरान उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे थे। तस्वीरों में अभिनेत्री ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरे पर लंबी मुस्कान के साथ बिपाशा बेहद प्यारी लग रही थीं। अब इस तस्वीर की वजह से अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद बिपाशा बसु ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। 

bipasha basu gave a reply to the trolls for flaunting baby bump
बिपाशा बसु - फोटो : insta

बिपाशा बसु का मैटरनिटी फोटोशूट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बहुत से फैंस अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर काफी खुश हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं, जो उनके फोटोशूट पर जमकर सवाल उठा रहे हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करने पर उठ रहे सवाल को लेकर अभिनेत्री ने तगड़ा जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा- 'क्यों फोटोशूट न करूं...इसमें क्या गलत है...हम दो से तीन होने जा रहे हैं...इस गुड न्यूज को सुनकर सभी काफी एक्साइटेड हैं'।

bipasha basu gave a reply to the trolls for flaunting baby bump
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

बिपाशा ने आगे कहा- हम मैटरनिटी फोटोशूट करवाना चाहते थे और मैं बेबी बंप फ्लॉन्ट करना चाहती थी। इसीलिए मैंने ये शूट करवाया। मुझे तो इसमें कुछ गलत नहीं लगता। फिलहाल तो ये मेरे बेबी का घर है और इस दौरान मेरे शरीर में कई बदलाव हो रहे हैं। मैं इसे सेलिब्रेट करना चाहती हूं, इस पल को जीना चाहती हूं। मैं अभी भी इसे दिखाना चाहती हूं, क्योंकि ये हमेशा के लिए नहीं रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bipasha basu gave a reply to the trolls for flaunting baby bump
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

प्रेग्नेंसी और बेबी बंप को लेकर बिपाशा बसु ने कहा कि एक समय था, जब बेबी बंप छिपाया जाता था, आज भी इसके लिए अभिनेत्रियों को कई बार खरी-खोटी सुननी पड़ती है। बिपाशा का कहना है कि दुनिया में पॉजिटिविटी 99% है और नेगेटिविटी 1% इसीलिए हमें पॉजिटिव चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed