फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alka Kaushal: करीना की मां का किरदार निभा चुकी हैं अलका कौशल, एक गलती की वजह से उठानी पड़ी थी मुसीबत

Fri, 02 Sep 2022 10:05 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
Alka Kaushal birthday know more about  Bajrangi Bhaijaan  actress alka life and career
अलका कौशल
अभिनेत्री अलका कौशल टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। कई सीरियल्स में अपनी छाप छोड़ने वाली अलका 2 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। अभिनेत्री अलका न सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी टीवी और फिल्मों में भी कमा कर चुकी हैं। रमेश सिप्पी के शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अलका कौशल को ज्यादातर नकारात्मक या फिर रफ टफ भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अलका कौशल की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
Alka Kaushal birthday know more about  Bajrangi Bhaijaan  actress alka life and career
अलका कौशल

2 सितंबर 1969 को अलका कौशल का जन्म दिल्ली में विश्व मोहन बडोला और सुशीला बडोला के घर में हुआ है, जो खुद एक प्रतिष्ठित स्टेज कलाकार हैं। अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी अलका दिल्ली नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करने के बाद टीवी की दुनिया में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। जहां उन्होंने तुम पुकार लो, मंजिले अपनी-अपनी, जैसी कई सीरियर्स में बतौर सपोर्टिंग कास्ट काम किया। सही मायने में अलका को  सीरियल कुबूल है से पहचान मिली।

Alka Kaushal birthday know more about  Bajrangi Bhaijaan  actress alka life and career
अलका कौशल

फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
अभिनेत्री अलका कौशल टीवी की मशहूर अभिनेत्री तो है हीं इसके अलावा वह फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म क्वीन में कंगना रणौत यानी रानी की मां का किरदार अदा किया था, वहीं सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में भी अलका करीना की मां की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री वीरे दी वेडिंग में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alka Kaushal birthday know more about  Bajrangi Bhaijaan  actress alka life and career
अलका कौशल
इस वजह से झेली मुसीबत
अलका पर आरोप लगा था कि उन्होंने 50 लाख रुपये उधार लिए थे और उसे नहीं चुकाया गया।  इस मामले में एडवोकेट ने बताया था कि  गांव लागड़िया निवासी अवतार सिंह के साथ अलका की जान-पहचान थी। अलका और उसकी मां ने एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अवतार से 50 लाख उधार लिए थे। अवतार ने जब अलका से पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने उसे 25-25 लाख के दो चेक दे दिए, जो बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के चलते अवतार ने उनके खिलाफ मालेरकोटला में केस दायर कर दिया। इस मामले में कोर्ट ने एक्ट्रेस को दो साल की कैद सुनाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed