फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या की इस लड़की ने अपने दम पर बजाया बॉलीवुड में डंका

Sun, 01 May 2016 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
Anushka sharma birthday special

अनुष्का शर्मा आज 28 साल की हो ही हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या की इस लड़की ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग मकाम बनाया है। ये अनुष्का की जिद थी कि उसी निर्देशक की फिल्म में पहला रोल पाया जिसने कभी उनको कहा कि वो हीरोइन जैसी नहीं दिखती।

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

Anushka sharma birthday special

अनुष्का शर्मा 1 मई 1988 को अयोध्या में पैदा हुईं। अनुष्का बचपन में ही बंगलुरू आ गईं। अमूमन हीरो-हीरोइन के बारे में ये माना जाता है कि पढ़ाई -लिखाई के मामले में ये कमजोर होते हैं लेकिन अनुष्का के साथ ऐसा नहीं है। अनुष्का को कॉमर्स में मास्टर डिग्री हासिल है। फिल्मों में आने से पहले जब अनुष्का मॉडलिंग कर रही थीं तो एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात आदित्य चोपड़ से हुई। इस मुलाकात ने अनुष्का को बिखेर के रख दिया।

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

Anushka sharma birthday special

अनुष्का ने कभी आदित्य से हुई इस मुलाकात पर बात नहीं की लेकिन इस जाने-माने निर्देशक से उनकी बातचीत बेहद दिल तोड़ने वाली थी। दरअसल आदित्य ने अनुष्का को देखकर कहा कि वो हीरोइन की तरह नहीं दिखती और फिल्मों में आई भी तो चल नहीं पाएंगी। इस मुलाकात के कुछ वक्त बाद ही आदित्य को अपना इरादा बदल देना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

Anushka sharma birthday special

2008 में आदित्य चोपड़ा को 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। जब उनकते सामने अनुष्का आईं तो वो उन्हें इस रोल के लिए जंच गईं। पहली फिल्म वो भी शाहरुख खान के साथ, बस अनुष्का की करियर की गाड़ी चल निकली। फिल्म भी सुपरहिट रही और इसकी तन्नी जी यानि अनुष्का शर्मा भी।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने जिद से जीती दुनिया

Anushka sharma birthday special

अनुष्का शर्मा ने पहली फिल्म के बाद से ही कबी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई फिल्में असफल भी रहीं लेकिन उनके नाम कामयाबी ज्यादा आई। जब तक है जान और पीके जैसी कमाई के रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्में अनुष्का के नाम पर हैं। फिल्मों के साथ-साथ अनुष्का के अफेयर और ब्रेकअप भी उन्हें लगातार सुर्खियों में रखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed