सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: सामने वाली खिड़की में किसको देखकर हंस पड़ीं अनुष्का,पेरिस में मस्ती के मूड में दिखीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 27 Jul 2022 10:19 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma: chakda express actress new pic from paris vacation getting viral
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस में शुमार है। इन दिनों अनुष्का बड़े पर्दे से दूर अपनी पारिवारिक गृहस्ती का आनंद ले रही हैं। लेकिन अभी भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अनुष्का आए दिन अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जो अक्सर वायरल हो जाती हैं। इन दिनों वह भारत से दूर अपने पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। अपने इस पेरिस वेकेशन से अभिनेत्री रोज अपनी नई-नई तस्वीरें साझा कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने होटल की खिड़की से सामने वाली खिड़की को निहार रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद लोगों के दिलों में सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर कौन है जिसे अनुष्का निहार रही हैं। 

Anushka Sharma: chakda express actress new pic from paris vacation getting viral
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सामने वाली खिड़की में...
इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा इन दोनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपने पेरिस वेकेशन की अपडेट अपने फैंस को दे रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक मुस्कुराती तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का अपने होटल की खिड़की पर खड़ी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह किसी को देखकर खिलखाकर हंसती भी नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'मेरे सामने वाली खिड़की में........।' उनके फैंस लगातार इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। 

Anushka Sharma: chakda express actress new pic from paris vacation getting viral
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस को भाया अनुष्का का अंदाज
लाखों की फैन फॉलोइंग रखने वाली अनुष्का के प्रशंसक उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के इस अंदाज पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'बहुत प्यारा....आपके जितना प्यार कोई नहीं हो सकता।' तो वहीं दूसरे यूजर ने अनुष्का को बेहरीत बताते हुए लिखा,'ऑसम।' इस तरह के कमेंट के साथ ही उनके फैंस इस तस्वीर पर हार्ट और फायर इमोजी भी ड्रॉप कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma: chakda express actress new pic from paris vacation getting viral
अनुष्का शर्मा ने शुरू की चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग - फोटो : Instagram

इस फिल्म से करेंगी कमबैक
लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाकर बैठी अनुष्का वेकेशन एंजॉय करने के साथ-साथ अब स्क्रीन पर कमबैक की तैयारी भी कर रही हैं। वह जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्का ने फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म कर लिया है और जल्द ही दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed