सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कृति सेनन को केक खिलाते नजर आए कार्तिक, 'शहजादे' ने 'परम सुंदरी' को इस तरह किया बर्थडे विश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 27 Jul 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan wishes mimi actress Kriti Sanon on her birthday with  cake
कृति सेनन, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की परम सुंदरी और स्माइल क्वीन यानि कृति सेनन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। दिल्ली की रहने वाली इस अभिनेत्री ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के हिंदी सिनेमा में जो मुकाम बनाया है वह तारीफ के काबिल है। कृति आज बॉलीवुड की टॉप लिस्ट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। तेलुगू फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री ने हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज के समय में कृति न सिर्फ बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेती हैं। कृति सेनन के इस खास दिन पर उनको परिवार, दोस्त और उनके को-एक्टर्स बधाई दे रहे हैं। 

bhool bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan wishes mimi actress Kriti Sanon on her birthday with  cake
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन के जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह कृति को केक खिलाते और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'डाइट नहीं तोड़ी...लड़की ने सिर्फ पोज किया है मेरे लिए !! तुम्हारे शहजादे की तरफ से हैप्पी बर्थडे परम सुंदरी'। कार्तिक के इस पोस्ट पर कृति का भी रिप्लाई आया है। उन्होंने लिखा- पोज देने के बाद केक के लिए थैंक यू ! इसके साथ उन्होंने क्रेजी वाला इमोजी भी बनाया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

bhool bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan wishes mimi actress Kriti Sanon on her birthday with  cake
लुका छुपी - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक की इस पोस्ट पर  यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। हर कोई कृति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। कृति सेनन, कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लुका छिपी में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इस समय कृति सेनन कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा की शूटिंग कर रही हैं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan wishes mimi actress Kriti Sanon on her birthday with  cake
कृति सेनन-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आईं थीं। इस वक्त उनके पास कई दिलचस्प फिल्में हैं। 'शहजादा' के अलावा वह वरुण धवन के साथ 'भेड़िया' में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' भी है, जिसमें कृति प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। कार्तिक आर्यन के काम की बात करें तो इस समय वह शहजादा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास शशांक घोष की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed