फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान संग फिल्म ना करने की अफवाह पर बौखलाईं अनुष्का, ऑस्ट्रेलिया से फोन कर बोलीं- 'ऐसा कुछ नहीं है'

Tue, 11 Dec 2018 08:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 11 Dec 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Anushka sharma clearfies on working with salman khan
सुल्तान - फोटो : ANI

अनुष्का शर्मा शादी की पहली सालगिरह मनाने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। अपनी अगली फिल्म जीरो के प्रमोशन का अपना काफी हिस्सा भी वह पूरी कर चुकी हैं। लेकिन उनकी पीठ पीछे मुंबई में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और अनुष्का की टीम अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अनुष्का का नाम जोड़कर बेसिर पैर की खबरें कौन उड़ा रहा है..

Anushka sharma clearfies on working with salman khan
Sanjay leela bhansali

सबसे ज्यादा परेशानी अनुष्का शर्मा को उस खबर से हुई है जिसमें कहा गया कि वह संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ करने जा रही हैं। सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली फिलहाल कोई फिल्म करने नहीं जा रहे है। ये खबर अमर उजाला ने ही सबसे पहले आपको बताई जा रही है।

Anushka sharma clearfies on working with salman khan
anushka salman

लेकिन सलमान खान की ब्रांड वैल्यू बनाए रखने के लिए उनकी पीआर टीम कुछ न कुछ गुल खिलाती रहती है। सलमान खान इससे पहले अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म सुल्तान में काम कर चुके हैं। ये फिल्म यशराज फिल्म्स ने बनाई थी। अनुष्का शर्मा का काम अब भी यशराज फिल्म्स की टीम ही संभालती है। रेस 3 की नाकामी के बाद यशराज फिल्म्स ने सलमान खान के साथ धूम 4 बनाने का इरादा छोड़ दिया था। सलमान खान का करियर बहुत कुछ अब उनकी इकलौती भारत के नतीजों पर टिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka sharma clearfies on working with salman khan
anushka sharma green chanderi saree

ऐसे में अनुष्का शर्मा के साथ नाम जोड़कर संजय लाली भंसाली की सलमान खान स्टारर फिल्म की अफवाह एक ऐसे खेमे के जरिए उड़ाई गई जिसका अनुष्का की टीम से 36 का आंकड़ा है। अनुष्का ऑस्ट्रेलिया में है और ऐसी किसी खबर की कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दे पाएंगी। 

विज्ञापन
Anushka sharma clearfies on working with salman khan
Anushka Sharma

अमर उजाला को सूत्रों से पता चला है कि अनुष्का शर्मा कहीं भी रहें अपना नाम लेकर छपने वाली खबरों पर वह लगातार नजरे बनाए रखती हैं। जैसे ही अनुष्का को इस बात का पता चला तो उन्होंने फोन कर इस बात को झूठा बताते हुए स्पष्टीकरण दिया। अनुष्का के प्रवक्ता का साफ कहना है कि ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही है। हां संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर अनुष्का हमेशा से उत्साहित जरूर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed