{"_id":"5e5c85698ebc3ef39d02eee8","slug":"anushka-sharma-film-pari-complete-two-years-she-said-i-wanted-to-do-new-something","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'परी' के दो साल पूरे होने पर बोलीं अनुष्का शर्मा, 'मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो पहले कभी न किया हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'परी' के दो साल पूरे होने पर बोलीं अनुष्का शर्मा, 'मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो पहले कभी न किया हो'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' का सबसे ज्यादा नुकसान अभिनेता शाहरुख खान के अलावा जिस किसी दूसरे शख्स को उठाना पड़ा है, वह हैं कभी नंबर वन की दावेदार रहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा ने हिंदी सिनेमा को 'रब ने बना दी जोड़ी', 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान', 'पीके', 'सुल्तान', 'संजू' औऱ 'सुई धागा' जैसी कामयाब फिल्में दी हैं। अनुष्का इन दिनों फिर से मुंबई में सक्रिय हुई हैं। इन दिनों कभी जिम में तो कभी बाहर नजर आने वाली अनुष्का की नई फिल्म का एलान जल्द होने वाला है।
2 of 4
anushka sharma
- फोटो : social media
सूत्र बताते हैं कि अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म उनके अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत बनेगी। सोमवार को इस फिल्म को रिलीज हुए दो साल पूरे हो रहे हैं। 2 मार्च 2018 को रिलीज हुई परी ने को हिंदी सिनेमा में एक कल्ट फिल्म माना जाता है।
3 of 4
anushka sharma
- फोटो : instagram
इस बारे में अनुष्का कहती हैं, “एक कलाकार और एक निर्माता के रूप में मैंने केवल नई चीजें करने की कोशिश की हैं। मैं कभी भी किसी तरह के दबाव के आगे नहीं झुकी। हर बार मैंने कुछ नया करने और नाटकीय रूप से कुछ अलग सीखने के अवसर का आनंद उठाया। मेरे काम का तरीके इस बात का प्रमाण है और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस कारोबार में कुछ बेहतरीन विचार वाले लोगों के साथ जुड़ने के साथ ही सीमाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिला।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
anushka sharma
- फोटो : amar ujala
फिल्म परी का जिक्र चलने पर अनुष्का बताती हैं, “परी की स्क्रिप्ट ने मुझे काफी प्रभावित किया और मैंने तुरंत इस फिल्म का निर्माण करने का फैसला ले लिया। परी ने मुझे एक अनोखी चुनौती पेश की जिसका मैंने कभी सामना नहीं किया था। मैं खुद को एक अभिनेता के रूप में एक ऐसी शैली और एक ऐसे किरदार के रूप में देखना चाहती थी जो मैंने पहले कभी न किया हो और न ही कभी इसके बारे में सोचा हो।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।