होली के दिन यानी 2 मार्च को अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' कई रंग लेकर आ रही हैं। इस हॉरर फिल्म का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में अनुष्का का ये रूप देखकर दर्शक हिल जाएंगे।
फैंस को फिर डराने आई भयानक 'परी', वीडियो देखने से पहले मजबूत कर लें दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में अनुष्का काली रात के समय बालकनी की रेलिंग पर बैठी हुई हैं। सामने पूरा चांद दिख रहा है। इस चांदनी रात के उजाले में जब वो कैमरे की तरफ देखती हैं तो उनकी आंखों में खून उतर आता है।
वीडियो को देखकर दर्शक जरूर डर जाएंगे। फिल्म को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। अनुष्का पहली बार ऐसी सुपरनेचुरल फिल्म कर रही हैं। साथ ही वो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।
इससे पहले वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन 'परी' का ट्रेलर आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'इस होली, भूत आपसे खेलने आ रहा है'।
This Holi, the devil’s out to play. #PariTrailer – https://t.co/NhATazY7XZ@paramspeak @OfficialCSFilms @kriarj @poojafilms
इस वीडियो को भी अनुष्का ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही लिखा- 'मुझे इंतेजार है'। इस वीडियो को Screamer नाम दिया गया है। इससे पहले 'परी' के 3 स्क्रीमर रिलीज हो चुके हैं। यह चौथा वीडियो है।