फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैरों में चप्पल और सूती साड़ी पहन सड़क पर निकलीं अनुष्का शर्मा, शादी के बाद आया 'विराट' बदलाव

Wed, 31 Jan 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma new look from her film sui dhaaga
अनुष्का शर्मा

शादी और लंबे हनीमून के बाद अब अनुष्का शर्मा अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में जुट गई हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के साथ अब अनुष्का ने 'सुई धागा' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अनुष्का वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। नाम से ही जाहिर है कि फिल्म की कहानी कपड़े सिलने के रोजगार पर आधारित होगी।



 

anushka sharma new look from her film sui dhaaga
Sui Dhaaga

कल यानी सोमवार को अनुष्‍का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुनाई करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। फिल्म में अनुष्का कुछ इसी तरह के लुक में नजर आएंगी। आज फिल्म के सेट से अनुष्का की एक और तस्वीर सामने आई है। इसमें अनुष्का नीले कलर की सूती साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

 

 
anushka sharma new look from her film sui dhaaga
Sui Dhaaga

इस नए लुक में अनुष्‍का बिल्कुल बदली हुई दिख रही हैं। अनुष्‍का की यह तस्वीर सेट के बाहर मौजूद मीडिया ने क्लिक की है। यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 'मेड इन ‌इंडिया' की सोच पर आधारित है। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma new look from her film sui dhaaga
anushka sharma, alia bhatt

फिल्म इसी साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का और वरुण पहली बार साथ काम करेंगे। यह फिल्म मनीष शर्मा और शरत कटारिया के नेतृत्व में बन रही है। एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था‌ कि यह फिल्‍म जरूर लोगों को प्रेरित करेगी। 

विज्ञापन
anushka sharma new look from her film sui dhaaga
anushka sharma

गांधी जी से लेकर मोदी जी तक, हमारे देश के नेताओं ने 'मेड इन इंडिया' की सोच को आगे बढ़ाया है। वरुण ने कहा था, 'गर्व है कि देश की जनता इस सोच को पहुंचाने का मुझे मौका मिला। वहीं अनुष्का ने कहा था, 'इस फिल्म को हर भारतीय की सराहना मिलेगी। साथ ही मनीष और वरुण धवन के साथ काम करने के लिए मैं एक्साइटेड हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed