बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान सबसे ज्यादा विवादों में रहीं। हिना टॉप 2 में शामिल हुईं लेकिन अपनी निगेटिव पब्लिसिटी की वजह से विनर नहीं बनपाईं। फिनाले के दिन बाहर आने के बाद वो मीडिया से मुखातिब हुई थीं। इसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखी थीं।
पहली बार मीडिया के सामने आईं हिना खान, बताया- Bigg Boss से बाहर आने के बाद क्या-क्या हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्शी खान ने उन्हें अपनी पार्टी में इनवाइट भी किया था लेकिन वो नहीं पहुंची। तब अर्शी ने कहा था कि शायद हिना अभी अपनी हार के गम से बाहर नहीं निकल पाई हैं इसलिए वो अकेले में समय बिता रही हैं। हार के गम से निकलने के बाद अब फाइनली हिना मीडिया के सामने आई हैं।
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम से बात करते हुए बिग बॉस से जुड़े कई राज खोले। साथ ही अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में भी बताया। हिना ने बताया कि बिग बॉस से निकलने के बाद उनके पास कई सारे ऑफर्स हैं और वो जल्द एक टीवी सीरियल में नजर आ सकती हैं।
हिना खान ने अपना लाइव चैट वीडियो फेसबुक वॉल पर शेयर किया है...
इसके अलावा हिना ने कहा कि अगर फिल्मों में काम मिला तो वो जरूर करना चाहेंगी। हिना आमिर खान और इरफान खान के साथ काम करना चाहती हैं। साथ ही हिना ने यह भी बताया कि वो अभी तक प्रियांक और विकास से मिली हैं। लव से भी जल्द मुलाकात करने का प्लान बना रही हैं।
हिना ने बिग बॉस के बारे में ज्यादा बात नहीं की। इससे पहले भी हिना फेसबुक लाइव हुई थीं। तब उन्होंने कहा था कि वो बिग बॉस करके काफी खुश हैं। बता दें कि हाल ही में सबयासाची ने अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी। लेकिन हिना यहां भी नजर नहीं आईं।