फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chakda Express: गेंद की सीम पर उंगुलियां जमाए अनुष्का ने शुरू शूटिंग, फिल्म का हिंदी में नाम ‘चकड़ा क्षप्रेस्स’

Mon, 30 May 2022 08:21 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 30 May 2022 08:21 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma resumes shooting for Chakda Express churning continues again over the name of the film in Hindi
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पश्चिम बंगाल के चाकदह कस्बे में जन्मी झूलन गोस्वामी को मैदान पर क्रिकेट खेलते देख बहुतों ने टोका। ‘बेटा पढ़ाई लिखाई क्यों नहीं करते?’ ‘लड़की होकर क्रिकेट?’ और भी ना जाने कितने सवाल और कितनी टोकाटोकी। लेकिन झूलन झुकी नहीं। वनडे क्रिकेट में 200 विकेट ले चुकीं झूलन की गिनती दुनिया की सबसे तेज महिला गेंदबाजों में होती हैं। डायना इदुलजी के बाद वह दूसरी महिला क्रिकेटर हैं जिन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया। अर्जुन पुरस्कार भी जीत चुकीं झूलन भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान रहीं और आईसीसी की वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज भी। और भी बहुत कुछ है झूलन की शानदार कामयाबी की दिलचस्प कहानी में, और इस कहानी पर बन रही फिल्म की शूटिंग अनुष्का शर्मा ने शुरू कर दी हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ के बाद अब जाकर अनुष्का ने किसी फिल्म की शूटिंग शुरू की है।

Anushka Sharma resumes shooting for Chakda Express churning continues again over the name of the film in Hindi
चकदा एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

किसी काबिल तेज गेंदबाज की तरह क्रिकेट गेंद की सीम पर दोनों तरफ उंगलियां जमाए अनुष्का का एक हाथ हवा में है और आंखें शायद मिडिल स्टंप पर। सीधे नेटफ्लिक्स की ओटीटी फिल्म के तौर पर बन रही झूलन की बायोपिक की शूटिंग आईपीएल का फाइनल मैच खत्म होने के अगले दिन से ही शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग लोकेशन से सामने आई इस पहली तस्वीर ने ये भी साफ कर दिया कि झूलन की कहानी कहने के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए पसीना खूब बहाया। पति विराट कोहली अब आईपीएल से फारिग होकर घर संभालेंगे और अनुष्का पूरी करेंगी अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग।

Anushka Sharma resumes shooting for Chakda Express churning continues again over the name of the film in Hindi
चकदा एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के हिंदी नाम को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के एलान के वक्त लोगों को लगा कि शाहरुख खान की फिल्म ‘चकदे इंडिया’ की तर्ज पर इसका नाम ‘चकदा एक्सप्रेस’ होगा। लेकिन रविवार को फिल्म की शूटिंग की जानकारी देने वाले अनुष्का के करीबी ने इसका नाम ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ बताया। उनसे जब ये पूछा गया कि झूलन का जन्म तो चाकदह में हुआ है फिर फिल्म के नाम में ये चकड़ा क्यों? तो मामला फिर बूमरैंग हो गया। फिल्म का असल नाम हिंदी में क्या होना चाहिए? इस पर फिल्म निर्माता कर्णेश शर्मा ने बताया कि फिल्म का हिंदी में नाम ‘चकड़ा क्षप्रेस्स' रखा गया है। फिल्म का पहला 30 दिन शेड्यूल इंग्लैंड में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma resumes shooting for Chakda Express churning continues again over the name of the film in Hindi
झूलन गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, अपनी इस नई फिल्म के बारे में अनुष्का शर्मा कहती हैं, ‘ये एक बहुत ही खास फिल्म है और वह इसलिए क्योंकि ये बहुत सारे बलिदानों की कहानी है। फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के समय और जीवन से प्रेरित है और और ये कहानी महिला क्रिकेट की दुनिया को लेकर दुनिया की आंखें खोल देगी। जब झूलन ने क्रिकेट खेलने और इसके जरिये अपने देश का नाम रोशन करने का फैसला किया था, उस समय महिलाओं का क्रिकेट खेलने के बारे में सोचना तक मुश्किल था। महिला क्रिकेट की शक्ल और झूलन का जीवन बदल देने वाले तमाम किस्सों का ये एक नाटकीय रूपातंरण है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed