फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paresh Rawal Birthday: कभी कॉमेडी तो कभी गंभीर रोल से फिल्म में फूंकी जान, जानें परेश रावल के दमदार किरदार

Mon, 30 May 2022 07:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 30 May 2022 07:51 AM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal Birthday: Hera Pheri to OMG: Oh My God, Aankhen, Sanju, Sardar have a look at Paresh Rawal iconic film and characters
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सशक्त अभिनय के बल पर अपनी पहचान बनाने वाले जिन चुनिंदा कलाकारों को याद रखा जाता परेश रावल उन्हीं में से एक हैं। कला फिल्में, कॉमेडी, एक्शन फिल्मों के खलनायक हर भूमिका में उन्होंने अपने अभिनय से मुख्य किरदारों के बराबर और कुछ जगहों पर उससे अधिक सराहना पाई है। तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी एक्टिंग किसी एक खांचे तक सीमित नहीं है। कॉमेडी किरदार निभाने के मामले में उनका जवाब नहीं। 'हेरा फेरी' के बाबूराव, 'हंगामा' के राधेश्याम, 'वेलकम' के डॉ. घुंघरू हों या 'अतिथि तुम कब जाओगे' के चाचाजी, हर किरदार में उनका अभिनय बोलता है। दर्शकों को उनका यही अंदाज सबसे ज्यादा पसंद है। मगर, गंभीर किरदार भी वह उसी संजीदगी से निभाते हैं और नेगेटिव किरदारों के जरिए भी उन्होंने वाहवाही लूटी है। वर्तमान में वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के चेयरपर्सन हैं। आज परेश रावल का जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनकी कुछ शानदार फिल्में और किरदार...

Paresh Rawal Birthday: Hera Pheri to OMG: Oh My God, Aankhen, Sanju, Sardar have a look at Paresh Rawal iconic film and characters
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: 'सर' (1993)
किरदार : वेलजी भाई 

महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'सर' में परेश रावल ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, सोनी राजदान, पूजा भट्ट, गुलशन ग्रोवर और अतुल अग्निहोत्री भी नजर आए। फिल्म एक आम आदमी की कहानी से शुरू होती है, जिसका हंसता-खेलत परिवार दो गैंगस्टर्स की लड़ाई के बीच आ जाता है, जिसमें उनके बेटे की मौत हो जाती है। इस फिल्म के लिए परेश रावल ने फिल्मफेयर फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया।

Paresh Rawal Birthday: Hera Pheri to OMG: Oh My God, Aankhen, Sanju, Sardar have a look at Paresh Rawal iconic film and characters
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: सरदार (1994)
किरदार: सरदार वल्लभभाई पटेल

केतन मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल पर आधारित है। इसमें परेश रावल ने सरदार वल्लभभाई का किरदार निभाया है। इसमें इनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal Birthday: Hera Pheri to OMG: Oh My God, Aankhen, Sanju, Sardar have a look at Paresh Rawal iconic film and characters
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: 'वो छोकरी' (1994)
किरदार: ललित रामजी

सुभांकर घोष निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल ने ललित रामजी का किरदार निभाया। इस फिल्म में परेश रावल का किरदार कुछ हद तक एक विलेन का रहा। इस फिल्म की कहानी एक विधवा की है, जो प्यार में पड़ जाती है। उसकी एक बेटी भी है, जो अपने पिता की खोज में निकलती है। इस फिल्म को खूब सराहना मिली, यहां तक कि इस फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए। परेश रावल को अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इसी फिल्म में मिला। इस फिल्म में परेश रावल के साथ नीना गुप्ता, पल्लवी जोशी और ओम पुरी भी हैं।

विज्ञापन
Paresh Rawal Birthday: Hera Pheri to OMG: Oh My God, Aankhen, Sanju, Sardar have a look at Paresh Rawal iconic film and characters
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: 'मोहरा' (1994)  
किरदार: सब इंस्पेक्टर काशीनाथ साहू

राजीव राय निर्देशित इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में परेश रावल ने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया, जो पुलिस के साथ-साथ गुंडों के लिए भी काम करता है। फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, रवीना टंडन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और सदाशिव अमरापुरकर भी अहम किरदारों में नजर आए। इस फिल्म में निभाए गए पुलिस वाले के किरदार के लिए परेश ने फिल्मफेयर फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस का नॉमिनेशन अपने नाम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed