बारिश की शुरुआत के साथ ही समस्याएं सामने आने लगती हैं। इसमें ट्रैफिक की समस्या तो काफी आम है। जिसका असर न सिर्फ आम लोगों पर बल्कि सेलेब्स पर भी पड़ता है। अब ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ट्रैफिक में फंस गई थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई में ट्रैफिक में फंसी रोती अनुष्का शर्मा को आ गई हंसी, वीडियो हो गया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अनुष्का बारिश के चलते ट्रैफिक में फंस गईं। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया। हालांकि ये वीडियो किसी तरह के गुस्से या फिर समस्या का नहीं बल्कि एक प्यारा वीडियो था। जिसमें अनुष्का ने अपनी बात भी रख दी और अपनी क्यूटनेस भी दिखा दी।
अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो ट्रैफिक में फंसने के बाद काफी क्यूट एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक की एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा- 'जब हम जिंदगी में मिली हर चीज को सराहने की बात करते हैं तो क्या उसमें ट्रैफिक भी आता है? एक दोस्त के लिए पूछ रही हूं...कूल, थैंक्स!'
A post shared by Anushka Sharma Kohli💏💑 (@nushkiefc) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। हालांकि फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
वहीं अनुष्का नेटफ्लिक्स के साथ अपनी एक वेब सीरीज के लिए काम कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक वेब सीरीज एक मध्यम आयु वर्ग की महिला के जीवन पर आधारित है, जो गलती से कुख्यात माफिया लीडर को मार देती है। जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, वह अंडरवर्ल्ड की आपराधिक और राजनीतिक दुनिया में फंसती चली जाती है।