फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना की गोद में खेलती नजर आई अनुष्का-विराट की बेटी, क्या आपने देखी वामिका की ये तस्वीर

Thu, 25 Mar 2021 09:33 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Mar 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Shares Unseen Photos Of Her Papa On His Birthday Daughter Vamika Also Seen In This Pictures
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका - फोटो : Instagram

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जब से मां बनी हैं, तभी से उनके फैंस उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। तो वहीं एक्ट्रेस और उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं, जिस वजह से हाल ही में माता-पिता बने कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन आज अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा के जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पिता की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में उनकी बेटी वामिका नाना की गोद में दिखाई दे रही है।

Anushka Sharma Shares Unseen Photos Of Her Papa On His Birthday Daughter Vamika Also Seen In This Pictures
अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा ने पिता अजय की तस्वीरें शेयर कते हुए लिखा, '1961 के स्पेशल एडिशन-मेरे पापा के 60 गौरवशाली सालों को सेलिब्रेट कर रही हूं। हमें बड़ा करते हुए उन्होंने हमें सच्चाई, दया, स्वीकृति और सही होने की शक्ति सिखाई है। और हमेशा दिमाग की शांति पर जोर दिया जो हमेशा सच और परेशान न होने से आती है। हमेशा मुझे काफी सारे तरीकों से इंस्पायर किया। ऐसे सपोर्ट किया जितना मैं बदले में कभी नहीं कर पाऊंगी, और मुझे इतना प्यार किया जितना सिर्फ वो ही कर सकते हैं। लव यू पापा। आपको 60वां जन्मदिन मुबारक हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Anushka Sharma Shares Unseen Photos Of Her Papa On His Birthday Daughter Vamika Also Seen In This Pictures
अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा और बेटी वामिका - फोटो : Instagram

कई तस्वीरों में से एक तस्वीर में नन्ही अनुष्का उनकी गोद में नजर आ रही हैं। तो वहीं एक और तस्वीर में उनकी बेटी वामिका अपने नाना की गोद में है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Shares Unseen Photos Of Her Papa On His Birthday Daughter Vamika Also Seen In This Pictures
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/viralbhayani

इससे पहले, विराट कोहली अपनी लविंग वाइफ अनुष्का और लाडली बेटी वामिका के साथ पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। इस दौरान अनुष्का ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था और बेटी का चेहरा तौलिया से पूरी तरह ढका हुआ था।

विज्ञापन
Anushka Sharma Shares Unseen Photos Of Her Papa On His Birthday Daughter Vamika Also Seen In This Pictures
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। विराट और अनुष्का बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं। वह पपराजी से रिक्वेस्ट भी कर चुके हैं कि बिना इजाजत उनकी बेटी की तस्वीरें खींचकर उसको कॉन्टेंट ना बनाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed