बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस अपने लाइफस्टाइल और खूबसूरती को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। लेकिन इस एक्सपेरिमेंट के चक्कर में वह अपनी असली खूबसूरती को मेकअप के पीछे छिपाने में कामयाब तो हो जाती हैं लेकिन अंदर ही अंदर यह एक्सपेरिमेंट उनके लिए कितना खतरनाक साबित होता है ये जानकर भी वे अंजान बनी रहती हैं। ऐसे में जानते हैं उन 12 अभिनेत्रियां के बारे में जिनके चेहरे प्लास्टिक सर्जरी के बाद बिल्कुल बदल गए।
प्लास्टिक सर्जरी से पहले ऐसीं दिखती थीं ये आठ अभिनेत्रियां, बाद में देखेेेंं कैसे आए बदलाव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में एक अनुष्का शर्मा ने अपने होठों की सर्जरी करवाई है। वक्त के साथ उनके लुक में काफी बदलाव आया है। शुरुआत में लिप सर्जरी को लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था।
कोइना मित्रा
जहां बहुत सारी अबिनेत्रियां ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया वहां ऐसी भी अभिनेत्री है जिनकी ये सर्जरी कामयाब नहीं हुई और उनका चेहरा बिगड़ गया। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री कोइना मित्रा के साथ। उन्होंने साल 2011 में अपने नाक की सर्जरी कराई थी, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुई। यहां तक कि इस सर्जरी की वजह से उनका करियर भी तबाह हो गया था।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्होंने अपने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई है। तस्वीर में आप ये अंतर साफ देख सकते हैं।
शिल्पा शेट्टी
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और खूबसूरती के लोग कायल हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि उन्होंने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई हुई है।