फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगापुर में अनुष्का के डबल रोल को देखते ही गदगद हुए फैंस, अनुष्का ने खुद संग ली सेल्फी

Wed, 21 Nov 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Unveils her Interactive Wax Figure in Madame Tussauds museum
अनुष्का शर्मा
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ अनुष्का शर्मा ने भी सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह हासिल कर ली है। कई महीनों से लोग लगातार अनुष्का की प्रतिमा की डिमांड कर रहे थे। अनुष्का शर्मा की मोम की बनी प्रतिमा को देखने के लिए खुद अनुष्का पहुंची और अपने स्टैचू को देखा तो वह फूले नहीं समा रही थीं। आगे की स्लाइड में देखिए, कैसा था रिएक्शन..

Anushka Sharma Unveils her Interactive Wax Figure in Madame Tussauds museum
अनुष्का शर्मा
अनुष्का की इस आदमकद प्रतिमा के हाथ में फोन भी है, प्रतीत होता है कि जैसे वो आने वाले दर्शकों को अपने साथ सेल्फी खींचने का न्यौता देती है। इस फोन से खींची गई तस्वीरें, यहां आने वाले दर्शक डिजिटल तरीके से अपने परिजनों और मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं। सिंगापुर म्यूजियम में लगीं सारी प्रतिमाओं में से अनुष्का की प्रतिमा इकलौती है जिसमें ये खास फीचर रखा गया है
Anushka Sharma Unveils her Interactive Wax Figure in Madame Tussauds museum
अनुष्का शर्मा
मैडम तुसाद सिंगापुर के जनरल मैनेजर अलेक्स वार्ड ने बताया कि, अनुष्का की यह प्रतिमा हाथ में फोन पकड़े हुए होगी। वहीं उनके फैंस अनुष्का के इस स्टैचू के साथ सेल्फी भी ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि, अनुष्का की बढ़ती लोकप्रीयता को देखते हुए हमने इस स्टैचू को बनाने का निश्चय लिया। वैसे भी कई महीनों से लोग लगातार अनुष्का की प्रतिमा की डिमांड कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Unveils her Interactive Wax Figure in Madame Tussauds museum
anushka sharma
अनुष्का के वैक्स स्टेचू को दुनिया के सामने रखा गया है। वहीं अनुष्का ने जब अपने स्टेचू को देखा तो वह फूले नहीं समा रही थीं। वैक्स म्यूजियम में अपने जैसी अनुष्का देखकर वह बहुत खुश दिखाई भी दीं। बता दें कि म्यूजियम में अनुष्का की इंटरेक्टिव वैक्स प्रतिमा लगाई गई है। यह पहली बार होगा जब बॉलीवुड की अभिनेत्री की बोलती हुई प्रतिमा मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई गई है।
विज्ञापन
Anushka Sharma Unveils her Interactive Wax Figure in Madame Tussauds museum
anushka sharma green chanderi saree
वहीं आपकों बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ बादशाह शाहरुख खान मुख्य भूमिका में होंगे। अनुष्का जल्द ही अपने भाई के साथ एक वेब फिल्म प्रोड्यूस करने वाली है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें बुजुर्ग लोगों के अंधविश्लास को हल्के-फुल्के ढंग से दिखाया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed