फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फ्लॉप एक्ट्रेस की बेटी संग काम करेंगे सैफ अली खान, 'जवानी जानेमन' से करने जा रहीं डेब्यू

Wed, 21 Nov 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
pooja bedi daughter aalia furniturewalla debut with saif ali khan
aalia furniturewalla - फोटो : social media

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स के डेब्यू का चलन चल रहा है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने इसी साल धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा है तो वहीं सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा भी इसी साल फिल्म केदारनाथ से अपना करियर शुरू करने वाली हैं। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस की बेटी का नाम शामिल होने वाला है।

pooja bedi daughter aalia furniturewalla debut with saif ali khan
aalia furniturewalla, pooja bedi - फोटो : social media

1992 में फिल्म जो जीता वही सिकंदर से पूजा बेदी ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही थी लेकिन उनका करियर ऊंचाईंयों तक नहीं पहुंच पाया। अब  पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला भी फिल्मों में अपने जलवे बिखेरने वाली हैं। आलिया सोशल मीडिया पर पहले से ही बेहद पॉपुलर हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

pooja bedi daughter aalia furniturewalla debut with saif ali khan
saif ali khan - फोटो : baazar film

दरअसल, आलिया एक्टर सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन में दिखेंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म की कहानी 40 साल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है। आलिया, सैफ अली खान की बेटी के किरदार में हैं। जल्द ही फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pooja bedi daughter aalia furniturewalla debut with saif ali khan
aalia furniturewalla - फोटो : social media

फिल्म के को-प्रोड्यूसर जय ने बताया कि 'आलिया के रोल के लिए 50 और एक्ट्रेस ने ऑडीशन दिया था जिसके बाद आलिया का चुनाव किया गया। किसी ने मुझे बताया कि पूजा बेदी की बेटी एक्टिंग करना चाहती है। मैंने उसकी तस्वीरें देखीं और पूजा को मैसेज किया कि आलिया को लेकर मेरे टच में रहें।' बता दें कि फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
pooja bedi daughter aalia furniturewalla debut with saif ali khan
Sacred Games - फोटो : Instagram

वहीं सैफ अली खान की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म बाजार थी। बाजार बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके अलावा वो वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में व्यस्त हैं। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की शूटिंग पुणे में हो रही है और पहला शेड्यूल हाल ही में पूरा किया गया है। सैफ अली खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसमें मुख्य भूमिका में हैं। माना जा रहा है दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी का भी अहम रोल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed