{"_id":"5bf5045dbdec2269556ab11f","slug":"deepveer-reception-raveena-tandon-wish-deepika-raveena-wedding-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवीना टंडन ने रणवीर के सामने खोला दीपिका का एक राज, बेहद खास अंदाज में दी शादी की बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवीना टंडन ने रणवीर के सामने खोला दीपिका का एक राज, बेहद खास अंदाज में दी शादी की बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 14-15 नवंबर को इन दोनों ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। वहीं जब से इन दोनों ने शादी की तब से फैंस सहित तमाम बॉलीवुड सितारों की बधाइयां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच अभिनेत्री रवीना टंडन ने बधाई देते हुए दीपिका-रणवीर के प्यार के किस्सों को याद किया है।
raveena tandon
- फोटो : file photo
दीपिका-रणवीर को घर पर तोहफा भेजने से लेकर सोशल मीडिया के जरिए उनके चाहने वाले बधाई दे रहे हैं। वहीं रवीना टंडन ने इस स्टार कपल को ट्वीटर कर बधाई देते हुए दीपिका-रणवीर के प्यार के किस्से को याद किया है। उन्होंने इन दोनों को शादी की बधाई देते हुए ट्वीट किया- 'कसम से मैं बहुत खुश हूं', उन्होंने रणवीर सिंह को ट्वीट में टैग करते हुए आगे लिखा- 'मैं तुम्हें एक राज बताती हूं जब कुछ सालों पहले दीपिका से फ्लाइट में बात हुई तो उसने बताया कि रणवीर मुझे ऐसा ऐहसास करवाता है जैसे मैं घर में हूं। दीपिका के यह शब्द मैं कभी नहीं भूल सकती।'
Touch wood ! Soo happy! letting you in a secret @RanveerOfficial ,on a long chatty flight with @deepikapadukone a couple of years ago,she said “Ranveer makes me feel I’m home “ I’ll never forget those words,and truly she looks like she’s Home.Godbless you both ❤️❤️❤️🕉 https://t.co/ahSLnAmSIR
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) November 20, 2018
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
रवीना के अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने दीपिका-रणवीर को सोशल मीडिया के जरिए शादी की बधाई दी है। पता हो कि इटली से शादी करने के बाद यह दोनों हाल ही में भारत वापस आए हैं। आज यह दोनों बेंगलुरु के होटल 'द लीला' में एक शानदार पार्टी करने वाले हैं। यह रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स की तरफ से है। उन्होंने होटल के सबसे बड़े हॉल बॉलरूम को रिसेप्शन के लिए बुक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
बात करें रिसेप्शन की व्यवस्था की तो होटल में सेलिब्रेशन के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 18 वेन्यू हैं। ग्रैंड बॉलरूम का साइज 4400 स्केयर फिट है। सिटिंग कैपेसिटी की बात करें तो इसमें थियेटर स्टाइल में 600, क्लालसरूम में 240, यू-शेप में 80, बोर्ड रूम में 80, सिट डाउन बुफे में 240, क्लस्टर स्टाइल में 200 की कैपेसिटी है।
विज्ञापन
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
ग्रैंड बॉलरूम के इस हॉल में कुल 800 लोग एक बार में आ सकते हैं। ग्रैंड बॉलरूम को डिनर के लिए बुक करने पर प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए का खर्चा आता है। यानी 500 लोगों का प्रोग्राम हो तो 15 लाख रुपए में खर्च होंगे । ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए इसे बुक किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 7200 रुपए का खर्चा आता है।