फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुई धागा' के ऑनलाइन लीक होने पर कलेक्शन पर पड़ा बुरा असर, 'पटाखा' में भी दिखी भारी गिरावट

Thu, 04 Oct 2018 04:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 6
Varun Dhawan Sui Dhaaga

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की 'सुई धागा' फिल्म उतार चढ़ाव के बीच बॉक्स ऑफिस पर बजट निकालने में कामयाब हो गई है। हालांकि इस फिल्म को हाल ही में तगड़ा झटका लगा है जिसकी वजह फिल्म का ऑनलाइन लीक हो जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वेबसाइट पर फिल्म का पाइरेटेड प्रिंट है तो कुछ वेबसाइट पर फिल्म एचडी क्वालिटी में है। दर्शक न केवल फिल्म ऑनलाइन देख रहे हैं बल्कि डाउनलोड भी कर रहे हैं। इस फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म के कलेक्शन पर कुछ असर जरूर दिखाई दिया है। वहीं 'पटाखा' फिल्म की बात करें तो इसके कलेक्शन में वीकेंड के बाद लगातार गिरावट है।

Anushka Sharma Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 6
Sui Dhaaga and Pataakha poster

सुई धागा और 'पटाखा फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में भारी गिरावट है। 'सुई धागा' फिल्म की शुरुआत तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक हुई थी और लगातार इसके कलेक्शन में इजाफा देखा जा रहा था लेकिन वीकेंड और सार्वजनिक अवकाश के बाद इस फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है। ऐसा ही हाल 'पटाखा' फिल्म का है।

 

Anushka Sharma Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 6
Pataakha

'पटाखा' फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई थी लेकिन वीकेंड और गांधी जयंती के मौके पर फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी लेकिन अब फिर से फिल्म का कलेक्शन निराशाजनक है। 'सुई धागा' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने छठे दिन 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं 'पटाखा' फिल्म ने 56 लाख का कलेक्शन किया। 'सुई धागा' फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़, शनिवार को 11.50, रविवार को 16 करोड़, सोमवार को 7 करोड़ और मंगलवार को 11.50 और बुधवार को 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म कुल मिलाकर अब तक 59.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 6
sui dhaaga, pataakha

'पटाखा' फिल्म की बात करें तो पहले दिन 90 लाख, दूसरे दिन 1 करोड़ 40 लाख, तीसरे दिन करीब 1.75 लाख, चौथे दिन 94 लाख, पांचवे दिन 1.5 और छठे दिन 56 लाख का कलेक्शन किया। यानी कि 'पटाखा' फिल्म कुल मिलाकर अब तक कुल 7.11 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'सुई धागा' फिल्म में वरुण और अनुष्का ममता-मौजी के ऐसे किरदार में नजर आए जिसे लोग अपने आप को जोड़ पा रहे हैं। हालांकि इतना जरूर है कि फिल्म का पाइरेटेड लीक होने की वजह से कलेक्शन पर जरूर असर पड़ा है।
 




 

विज्ञापन
Anushka Sharma Varun Dhawan Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 6
Sui Dhaaga

'सुई धागा' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ है। इस फिल्म ने तेजी से न केवल अपना बजट निकाला बल्कि बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ भी बनाए रखी। वहीं 'पटाखा' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का बजट 20 करोड़ है लेकिन आधा कलेक्शन निकालने में भी कामयाब नहीं हो पाई है। 'सुई धागा' फिल्म सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है। जबकि 'पटाखा' फिल्म दो बहनों की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह दोनों बहनें साथ नहीं रहना चाहती लेकिन किस्मत कैसे उन्हें साथ ला देती है। 'पटाखा' फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed