फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: इस जोड़ी ने घरवालों को दे दी पटखनी, बन गए घर के नए कैप्टन

Thu, 04 Oct 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 romil and surbhi are new captain of the house
bigg boss

'बिग बॉस 12' में लग्जरी बजट टास्क में कॉमनर्स और सेलिब्रिटीज के बीच नया बवाल हो गया है। लग्जरी बजट टास्क में जो टीम जीतेगी उसी की ओर से कैप्टन बनेगा और उसे इम्यूनिटी मिलेगी। 'बिग बॉस' ने घरवालों को लग्जरी बजट जीतने के लिए ज्वालामुखी टास्क मिला। ज्वालामुखी से बॉल निकलने पर कंटेस्टेंट को उसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकट्ठा करना था। 

bigg boss 12 romil and surbhi are new captain of the house
bigg boss 12

टास्क के दौरान कॉमनर्स की टीम कई नामों पर चर्चा करते हैं। इस दौरान घर का माहौल भी बेहद गर्म हो जाता है। कैप्टनेंसी की दावेदारी करने वाले दीपक और खान सिस्टर्स के बीच भी झगड़ा होता है तो वहीं रोमिल भी सभी से भिड़ते हैं। घरवाले कोई भी रणनीति बना लें ले लेकिन आखिरी वक्त में कप्तानी की बाजी कोई और मार जाता है।

bigg boss 12 romil and surbhi are new captain of the house
bigg boss 12

द खबरी के मुताबिक, रोमिल और सुरभि की जोड़ी इस हफ्ते घर के नए कप्तान होंगे। जी हां, टास्क के दौरान भी रोमिल सबसे ज्यादा बॉल खुद के पास इकट्ठे करते हुए पाए गए। उनकी जोड़ीदार सुरभि इस हफ्ते ही आई थीं इसलिए वो खेल में हिस्सा तो नहीं ले पाईंं लेकिन रोमिल की जोड़ीदार होने की वजह से उन्हें इसका फायदा मिला।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 romil and surbhi are new captain of the house
bigg boss 12

वहीं, ज्वालामुखी टॉस्क में अपने आप को सेफ करने की दौड़ में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ जाती हैं। घर में खुद को दीपक की बेस्ट फ्रेंड बताने वाली सृष्टि उन्हीं के ऊपर ज्वालामुखी बनकर बरसती हुई दिखाई दीं। दीपक भी शो में उनको खरी-खोटी सुनाते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
bigg boss 12 romil and surbhi are new captain of the house
deepika kakad

दीपिका हर बार की तरह इस बार भी गेम में अपना सारा जोर लगाती हुई दिखाई दीं। जिसकी वजह से वो जोड़ियों के निशाने पर आ गईं। बिग बॉस के घर में लव बर्ड्स बनकर आए अनूप जलोटा और जसलीन गेम में कुछ खास कमाल करते हुए नहीं दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed