{"_id":"5bb5ecef867a554ab62a9955","slug":"after-priyanka-chopra-this-big-actress-has-said-this-big-thing-in-support-of-tanushree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस बड़ी एक्ट्रेस ने तनुश्री के सपोर्ट में कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस बड़ी एक्ट्रेस ने तनुश्री के सपोर्ट में कही ये बड़ी बात
Thu, 04 Oct 2018 04:06 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और एक्टर नाना पाटेकर के बीच चल रही कोल्ड वॉर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों को लेकर आए दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ जाता है। इसके बाद मामला फिर से आग पकड़ लेता है। आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
2 of 4
tanushree dutta
वहीं 10 साल बाद एक बार फिर से यह मामला आग की तरह फैल रहा है। बता दें कि तनुश्री के समर्थन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आ गए हैं। बॉलीवुड स्टार्स प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, कंगना रनौत, परिणीति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, कोंकणा सेन शर्मा से लेकर फरहान अख्तर जैसे कई बड़े सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं तनुश्री की इस जंग में अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपना काम का सिक्का जमा चुकी एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो भी सामने आ गई हैं। फ्रीडा ने अपने इंस्टाग्राम पर 'I BELIEVE TANUSHREE DUTTA’ का एक पोस्ट शेयर किया है।
3 of 4
फ्रीडा पिंटो
फ्रीडा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ऐसे आरोप लगाना तनुश्री दत्ता के लिए आसान नहीं था और इसने देश की आत्मा को हिला दिया है। पिंटो ने कहा कि वह दत्ता को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानती हैं लेकिन वह उनके साथ खड़ी हैं।’ फ्रीडा ने अपने पोस्ट में तनुश्री की बहादुरी के बारे में भी कहा है। साथ ही अपने आलोचकों को यह भी याद दिलाया कि उनकी कहानी की अंतिम तिथि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फ्रीडा पिंटो
वहीं दूसरी तरफ नाना ने तनुश्री के इन सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि नाना के वकील ने कहा है कि, उन्होंने तनुश्री को उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं तनुश्री ने आज नोटिस मिलने पर माना कि उन्हें सच्चाई का साथ देने की सजा मिली है। आपको बता दें कि नाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4’ की शूटिंग के लिए जैसलमेर में हैं। फिल्म में नाना के साथ फराह खान भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।