फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता का हुआ भूत से सामना

Thu, 04 Oct 2018 03:58 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
During the shooting of this horror movie, facing the ghost of Bollywood actor
lupt

बॉलीवुड के फेवरेट हॉरर जॉनर की फिल्म लुप्त 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म लुप्त की स्टार कास्ट अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची। अमर उजाला से खास बातचीत में फिल्म की स्टार कास्ट ने अपने अनुभव को साझा किया। हॉरर फिल्मों की शूटिंग ज्यादातर रात में की जाती है। लुप्त को हॉरर फील देने के लिए बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के जंगलों को चुना गया था।  

During the shooting of this horror movie, facing the ghost of Bollywood actor
lupt

बॉलीवुड अभिनेता करण आनंद का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के लिए रात का समय चुना गया था। फिल्म का 70 प्रतिशत हिस्सा रात के गहरे अंधेरे में जंगल में शूट किया गया है। आनंद ने आगे बताया कि उनका होटल शूट लोकेशन से 2-3 किलोमीटर दूर था। शूट के दौरान रात में जंगली जानवरों की आवाज ,पेड़ों के पत्तों की आवाज सभी को बुरी तरह डरा देती थी। 

During the shooting of this horror movie, facing the ghost of Bollywood actor
lupt

आनंद ने आगे बताया कि होटल में वापस जाते समय कई बार जंगली जानवरों की आंखे अंधेरे में चमकती दिखाई देती थीं। हमारे दिमाग में हमारी फिल्म और उसके किरदार घूम रहे होते थे। ऐसे में कई बार लगा कि हमारा भूत से सामना हो गया। वहीं थोड़ी देर बाद हम अपने आप को संभालते थे और आगे गाड़ी चलाते थे, जिसके बाद पता चलता था कि ये कोई जंगली जानवर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
During the shooting of this horror movie, facing the ghost of Bollywood actor
lupt

 

very family has a story फिल्म लुप्त को यह टैगलाइन दी गई है। बता दें कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में जावेद के परिवार का हिस्सा बनी बॉलीवुड अदाकारा मीनाक्षी दीक्षित का कहना है कि वह भूत प्रेत पर यकीन नहीं करती थीं, लेकिन सुपरनेचुरल पावर दुनिया में मौजूद हैं वह मानती हैं।  

 


 
विज्ञापन
During the shooting of this horror movie, facing the ghost of Bollywood actor
lupt

मीनाक्षी ने आगे बताया कि आत्माएं दुनिया में होती हैं और वह किसी खास मकसद के लिए हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।  मीनाक्षी का कहना है कि शूटिंग के दौरान कभी भी डर लगता था तो जावेद जाफरी लोगों का उत्साह बढ़ाते थे और सेट पर हंसी का माहौल बना देते थे। इस तरह से हम लोगों ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed