कोरोना वायरस के कहर के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह देते हुए कहा कि आप सिर्फ तब ही घर से बाहर निकलें जब आपको कोई बेहद जरूरी काम हो, चूंकि इस वक्त सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ कई सितारे भी सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं।
Coronavirus: सेल्फ आइसोलेशन में विराट- अनुष्का ऐसे कर रहे मस्ती, वायरल हो रही तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं। ऐसे में अनुष्का और विराट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है। इस तस्वीर की खास बात है कि विराट और अनुष्का दोनों की मजेदार चेहरे बना रहे हैं।
Self - isolation is helping us love each other in all ways & forms 🤪
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
बता दें कि इससे पहले भी शुक्रवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो जारी कर सभी फैंस को घर पर रहने की सलाह दी थी। विराट अनुष्का ने कहा था कि सरकार द्वारा दी जा रहीं गाइडलाइन्स को मानें और सुरक्षित रहें। वहीं अनुष्का का हाथ धोने वाला वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था।
गौरतलब है कि देश के अन्य सेक्टर्स के साथ ही साथ सिनेमा पर बड़ा असर कोरोना वायरस का देखने को मिल रहा है। कोरोनो की वजह से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड के कार्यक्रम और फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी टाली जा रही है। हॉलीवुड में जहां जेम्स बॉन्ड- नो टाइम टू डाई और फास्ट एंड फ्यूरियस 9 जैसी फिल्में टल चुकी हैं तो वहीं बॉलीवुड में सूर्यवंशी की रिलीज डेट भी टाल दी गई है।
दिग्गज फुटबॉलर पीके बनर्जी को अजय देवगन ने किया याद, ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि