वीडियो: अनुष्का शर्मा ने स्वीकारा विराट का चैलेंज, उंगलियों पर बैट बैलेंस करने में पति को भी छोड़ा पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें, वीडियो में दोनों अलग अलग नजर आ रहे हैं और इसे कोलाज के रूप में बनाया गया है। एक तरफ अनुष्का नजर आ रही हैं और दूसरी ओर विराट। विराट जहां बैट को बैलेंस करने में काफी मशक्कत करते दिख रहे हैं वहीं अनुष्का बड़ी आसानी से इसे बैलेंस करती दिख रही हैं।
वीडियो के अंत में विराट कोहली बोलते दिख रहे हैं- चलो अब तुम्हारी बारी, अब तुम भी करके दिखाओ। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है, 'मैंने विराट के साथ टका टक बैट बैलेंस चैलेंज करते हुए काफी मजा किया। अब आप भी अपनी स्किल दिखाएं।'
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने मैटरनिटी वियर्स (गर्भावस्था में पहनने वाले कपड़े) को चैरिटी में सेल करने का फैसला किया था। अनुष्का ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक सेल के जरिए अपने मैटरनिटी पीस को बेचने की शुरुआत की है। इस सेल से जमा होने वाली रकम को अनुष्का स्नेहा नाम की एक फाउंडेशन के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य का समर्थन करेंगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इसके बाद अनुष्का फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी में जुट गई हैं। वह जल्द ही नवदीप सिंह निर्देशित फिल्म कानेडा और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी।