सब्सक्राइब करें

फिल्मी फ्राइडे: जब अजय के अफेयर की खबर सुन काजोल ने दी थी बच्चों के साथ घर छोड़ने की धमकी, और फिर...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 02 Jul 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Kajol threatened to leave home with kids after Ajay Devgn rumoured affair with kangana
कंगना-अजय देवगन-काजोल - फोटो : Social Media
फिल्मी जगत के सितारों की जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं। जिसके चलते कई सितारों का रिश्ता तलाक तक भी पहुंच जाता है। हालांकि यहां कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जिनकी शादी के बाद अफेयर की खबरें खूब वायरल हुईं। हालांकि इन एक्टर्स की पत्नियों ने अपने पति पर भरोसा किया और अपना रिश्ता मजबूत रखा। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन सफल अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। वे काफी सीरियस अंदाज में रहते हैं, लेकिन फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के दौरान कंगना रणौत के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें आई थीं।


रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के वक्त दोनों ने काफी वक्त साथ गुजारा। पति के अफेयर की भनक लगते ही काजोल ने बेहद सख्ती दिखाई थी। उन्होंने अजय को कंगना से दूर रहने की नसीहत दे डाली थी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
Trending Videos
Kajol threatened to leave home with kids after Ajay Devgn rumoured affair with kangana
अजय देवगन और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन और कंगना रणौत फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे। खबरों की मानें तो उस समय अजय और कंगना के बीच रोमांस जोरों पर था। कहा जाता है कि बात यहां तक बढ़ गई थी कि अजय देवगन ने ‘रास्कल’ और 'तेज' जैसी फिल्में कंगना को दिलवाने में मदद की थी। कहते हैं कि फिल्म 'तेज' पहले विद्या बालन को ऑफर की गई थी जिसे बाद में कंगना को सिर्फ अजय के कहने पर दे दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol threatened to leave home with kids after Ajay Devgn rumoured affair with kangana
अजय देवगन और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद कंगना अजय के लिए काफी सीरियस हो चुकी थीं। कहा जाता है कि जब दोनों के अफेयर की खबरें काजोल तक पहुंची तो उन्होंने अजय को धमकी दे डाली कि अगर उन्होंने कंगना के साथ दोबारा काम किया तो वह बच्चों के साथ घर छोड़ देंगी। अजय अपनी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहते थे। जिसके बाद उन्होंने कंगना से दूरी बनाना शुरू कर दिया।

Kajol threatened to leave home with kids after Ajay Devgn rumoured affair with kangana
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मैगज़ीन ‘स्टारडस्ट’ के मुताबिक, दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि एक दिन शूटिंग खत्म होने के बाद कंगना अजय के कमरे में पहुंच गईं। वह शराब के नशे में थीं और ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थीं। अजय उनकी हालत देखकर चौंक गए। उन्होंने को वापस भेजने की कोशिश की लेकिन वो नहीं गईं। उन्होंने कंगना को समझाया कि जब वो होश में आ जाएंगी तो बात करेंगे लेकिन कंगना ने उनकी नहीं सुनी।

विज्ञापन
Kajol threatened to leave home with kids after Ajay Devgn rumoured affair with kangana
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि कंगना ने अजय को धमकी दे डाली थी कि अगर वो इस रिश्ते के बारे में नहीं सोचेंगे तो वह अपने हाथ की कलाई काट लेंगी। जिसके बाद अजय उनसे और दूर होते चले गए। दोनों ने कभी भी अपने इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की। हालांकि, एक बार कंगना ने ये जरूर कहा था कि शादीशुदा इंसान के साथ अफेयर रखने का फैसला गलत था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed