{"_id":"60ded4379546ab4bab5cb8d7","slug":"actor-raaj-kumar-s-daughter-vastavikta-pandit-shahid-kapoor-s-stalker-claimed-to-be-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: राजकुमार जैसे सुपरस्टार की बेटी को नहीं मिली एक्टिंग में कामयाबी, शाहिद कपूर ने इस वजह से दर्ज कराई थी शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: राजकुमार जैसे सुपरस्टार की बेटी को नहीं मिली एक्टिंग में कामयाबी, शाहिद कपूर ने इस वजह से दर्ज कराई थी शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर, वास्तविकता पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अक्सर हमने ऐसा देखा है कि सेलेब्स के चाहने वाले सारी हदें पार कर जाते हैं। कभी-कभी कोई फैन किसी स्टार के घर तक पहुंच जाता है तो कभी उसका पीछा करने लगता है। लेकिन आज हम आपको एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्टर शाहिद कपूर के पीछे बुरी तरह से पड़ी थी। आलम ये था कि शाहिद को पुलिस थाने में जाकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी पड़ी थी। असर ये हुआ कि उस एक्ट्रेस का पूरा करियर खराब हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता की बेटी थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित के बारे में।
वास्तविकता का फिल्मी करियर रहा कुछ ऐसा
वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन एक दशक तक लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वो मात्र एक स्ट्रगलर बनकर रह गईं। पिता के स्टारडम और रसूख का भी कोई फायदा नहीं मिला। कहीं ना कहीं वास्तविकता पंडित के ऊपर ये बात हावी थी कि उनके पिता राज कुमार इतने बड़े सुपरस्टार रहे जबकि वो एक इंच मात्र भी अपने पिता जैसा नहीं बन पाईं शायद इसीलिए पब्लिसिटी में बने रहने के लिए वास्तविकता ने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिससे उनके करीबी भी चौंक गए थे।
Trending Videos
2 of 5
शाहिद कपूर, वास्तविकता पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर के पीछे वास्तविकता हाथ धोकर पड़ गईं थीं। शाहिद जहां भी जाते एक्ट्रेस उन्हें फॉलो करतीं। यहां तक कि शाहिद जब भी अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती और कहती कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन है। लेकिन सच्चाई कुछ और थी। वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून की शक्ल ले चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शाहिद कपूर, वास्तविकता पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद पर वो इस कदर मर मिटी थीं कि वो उनकी हर एक हरकत पर नजर रखतीं। यहां तक कि उन्होंने शाहिद के और करीब रहने के चक्कर में उन्हीं के घर के पास एक फ्लैट ले लिया। वास्तविकता खुद को शाहिद की पत्नी बताती थीं और सभी लोगों से यही बात कहतीं। कई बार तो वो शाहिद के घर पहुंच जातीं और उनके घर का दरवाजा खटखटाती रहतीं। वास्तविकता को कोई बीमारी नहीं थी और ना ही वो किसी पागलपन का शिकार थीं, इसीलिए उनकी ऐसी हरकतें उनके करीबियों को चौंका रही थीं।
4 of 5
शाहिद कपूर, वास्तविकता पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों को कहना था कि लगातार फ्लॉप के चलते वास्तविकता का ये हाल था। असफल डेब्यू के बाद वास्तविकता को लेकर निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने 2000 में फिल्म 'दिल भी क्या चीज है' बनाई जिसमें उनके अपोजिट एक्टर अर्जन बाजवा थे। लेकिन एन मौके पर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया। निर्देशक का कहना था कि वास्तविकता में एक्टिंग हुनर नहीं है और इसीलिए उन्हें फिल्म से रिप्लेस किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर, वास्तविकता पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद ने पहले तो वास्तविकता और उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया। लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने पुलिस थाने में जाकर एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इस शिकायत के बाद से एक्ट्रेस ने शाहिद का पीछा करना छोड़ा और आज वो कहां हैं और क्या कर रही हैं, इसकी जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।