फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब नहीं दिखेगी अनुष्का-विराट की रोमांटिक तस्वीरें, क्रिकेटर्स के लिए जारी हुआ यह नया नियम

Tue, 24 Jul 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Romantic Trip Ends With This New Rule Ahead Of Test Series With England
Virat Anushka
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब से इंग्लैंड गए हैं, लगभग हर दिन खुद अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कभी रेल सफर, तो कभी सड़क किनारे सैर-सपाटा, दोनों पूरी तरह अपनी इस ट्रिप का लुत्फ उठा रहे हैं। मगर अब उनके और उन दोनों के फैंस के लिए बुरी खबर है।
Anushka Sharma Virat Kohli Romantic Trip Ends With This New Rule Ahead Of Test Series With England
Virat Anushka
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ियों को निर्देश दिए गए हैं कि टेस्ट मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी की पत्नी या परिवार उनके साथ नहीं होगा। लिहाजा अब सभी क्रिकेटर्स की पत्नियों और बच्चों को लौटना पड़ेगा।
Anushka Sharma Virat Kohli Romantic Trip Ends With This New Rule Ahead Of Test Series With England
Virat Anushka
यानि अब अनुष्का शर्मा एक बार फिर विराट कोहली से दूर होने वाली हैं। हालांकि, इससे पहले पूरे तीन दिन तक तमाम क्रिकेटर्स ने अपने परिवार के साथ खूब मौज मस्ती भी की। शनिवार को क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी और बेटी के साथ घूमने निकले। उनके साथ विराट और अनुष्का भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Romantic Trip Ends With This New Rule Ahead Of Test Series With England
Virat Anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा इंग्लैंड ट्रिप पर कई क्रिकेटर्स अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए। क्रिकेटर केएल राहुल यहां अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस निधी अग्रवाल के साथ डेट पर गए। वहीं शिखर धवन, क्रुणाल पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी और बच्चों के साथ इंग्लैंड ट्रिप पर गए थे।
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Romantic Trip Ends With This New Rule Ahead Of Test Series With England
Virat Anushka - फोटो : Instagram
इंग्लैंड से लौटकर अनुष्का अपनी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में जुट जाएंगी। उनकी यह फिल्म सितंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उनकी फिल्म 'जीरो' रिलीज होगी। कुल मिलाकर इस साल उनकी चार फिल्में आएंगी जिसमें फिल्म 'परी' और 'संजू' शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed