फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' में दोनों पत्नियों को ना दिखाने के पीछे ये थी बड़ी वजह, संजय दत्त ने पहली बार खोला राज

Tue, 24 Jul 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt reveals why his wife rhea pillai and richa sharma character not shown in sanju
संजय दत्त

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को रिलीज हुए करीब एक महीना हो चुका है और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है । फिल्म ने करीब 333 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है और ये आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है । फिल्म में रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि इस फिल्म से एक क्रिमिनल को हीरो बनाने की कोशिश की गई है ।

sanjay dutt reveals why his wife rhea pillai and richa sharma character not shown in sanju
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala

इतना ही नहीं फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर बायोपिक में संजय दत्त की दोनों पत्नियों रिचा शर्मा और रिया पिल्लई को ना दिखाने को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं । संजय दत्त की ये दोनों शादियां फेल हो गई थीं । संजय दत्त, माधुरी दीक्षित से बढ़ती करीबियों के चलते पहली पत्नी रिचा से दूर होते गए ।

sanjay dutt reveals why his wife rhea pillai and richa sharma character not shown in sanju
संजय दत्त

वहीं दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से संजय दत्त से 1998 में शादी की थी ।  उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा था। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रही थीं । लेकिन ये शादी भी ज्यादा समय नहीं चल पाई और साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt reveals why his wife rhea pillai and richa sharma character not shown in sanju
संजय दत्त

'संजू' में दोनों पत्नियों को ना दिखाने पर अब संजय दत्त का बयान आया है । उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म मेकर्स को अपनी जिंदगी से जुड़ी कई महिलाओं के बारे में बताया था । मैंने उनसे नहीं कहा कि किसको दिखाओ या किसको मत दिखाओ । मेकर्स ने खुद ही मेरी जिंदगी से जुड़े सबसे जरूरी पार्ट को चुना । शायद फिल्म ज्यादा लंबी ना हो इसलिए भी कुछ रोल हटा दिए गए ।'

विज्ञापन
sanjay dutt reveals why his wife rhea pillai and richa sharma character not shown in sanju
संजय दत्त

संजय ने ये भी बताया कि बायोपिक बनाने का आइडिया कैसे आया । उन्होंने कहा, 'यह आइडिया मान्यता का था । उसी ने हिरानी से बायोपिक बनाने के बारे में बात की थी । मैंने अपने पास बंदूक रखने की बड़ी कीमत चुकाई है । मैं आतंकवादी नहीं हूं । प्लीज आप ठीक से कंफेशन पढि़ए । मैं कहीं भागा नहीं था । मैं सामने आया और खुद को अरेस्ट करवाया ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed