{"_id":"5f83dc368ebc3e9bf228c98c","slug":"anushka-sharma-wife-of-afghan-cricketer-rashid-khan-on-the-google-search-here-why-this-happens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गूगल सर्च दिखा रहा अनुष्का शर्मा को अफगान क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गूगल सर्च दिखा रहा अनुष्का शर्मा को अफगान क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी, जानें क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाते हुए देखी गईं। इस बीच अनुष्का शर्मा को लेकर गूगल सर्च पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा हो रही है।
2 of 5
गूगल सर्च स्क्रीनशॉट
- फोटो : गूगल
दरअसल गूगल सर्च पर अगर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी (Rashid Khan’s wife) लिखकर सर्च करें तो परिणाम में अनुष्का शर्मा का नाम आ रहा है। यही नहीं उनकी तस्वीर भी है। स्क्रीनशॉट में आप यह साफ देख सकते हैं। अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं यह तो सभी को पता है लेकिन गूगल सर्च पर राशिद खान की पत्नी क्यों दिख रहा है, आगे की स्लाइड में जानिए।
3 of 5
राशिद खान
- फोटो : instagram/rashid.khan19
सबसे पहले बताते हैं कि राशिद खान कौन हैं। 1998 में जन्मे राशिद खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर हैं और इस वक्त वो अपनी टीम के उप कप्तान भी हैं। वह उन 11 क्रिकेटर्स में से हैं जिन्होंने जून 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में खेला। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट मैच में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
गूगल सर्च में अनुष्का शर्मा का नाम राशिद खान की पत्नी के रूप में क्यों आ रहा है, ये पूरा मामला 2018 से शुरू हुआ। दरअसल प्रशंसकों के साथ एक चैट सेशन के दौरान राशिद खान से कई सवाल पूछे गए। इन्हीं में से एक सवाल पूछा गया कि बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा अभिनेत्री कौन हैं? राशिद खान ने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का नाम लिया था। उस वक्त राशिद खान सुर्खियों में आ गए थे। बस यहीं से राशिद खान की पत्नी का नाम गूगल सर्च में अनुष्का शर्मा आने लगा। गौरतलब है कि जुलाई 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान राशिद ने बताया था कि उनकी शादी अभी तक नहीं हुई है।
बात अनुष्का शर्मा की करें तो 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली के साथ शादी की थी। अनुष्का और विराट ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि उनके घर में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं हालांकि वो अपने प्रोडक्शन हाउस में काफी व्यस्त रहीं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज पाताल लोक, फिल्म बुलबुल का निर्माण किया। दोनों ही प्रोजेक्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।